{"_id":"5bb798c3867a5507b5327eb1","slug":"121538758851-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीशम की अवैध फ्रेमों से लदा मैजिक वाहन पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शीशम की अवैध फ्रेमों से लदा मैजिक वाहन पकड़ा
Updated Fri, 05 Oct 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। पुलिस ने शीशम की एक दर्जन अवैध फ्रेमों से लदे मैजिक वाहन (यूके 03टीए/0667) को जब्त किया है, जबकि चालक पुलिस को देखते ही फरार हो गया।
पुलिस को शुक्रवार सुबह करीब चार बजे चंदनी गांव के पीछे जंगल की ओर से मैजिक वाहन में अवैध लकड़ी होने की सूचना मिली। इस पर थानाध्यक्ष राजेश पांडेय मय फोर्स के चंदनी गांव के संपर्क मार्ग पर पहुंचे। इसी बीच जंगल की ओर से आ रहे मैजिक चालक को रुकने का इशारा किया गया तो चालक वाहन तेजी से बनबसा की ओर भगा लाया। वह वाहन को रेलवे स्टेशन के पास खड़ा कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है।
वन दरोगा कमालउद्दीन ने बताया कि वाहन चालक के खिलाफ 26 वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चालक का पता लगाया जा रहा है।