फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Britain's Prince Charles and Camila are coming dehradun

'ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स और कामिला आ रहे हैं दून'

Thu, 17 Oct 2013 12:36 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 17 Oct 2013 12:36 AM IST
विज्ञापन
Britain's Prince Charles and Camila are coming dehradun

ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स नवंबर में देहरादून दौरे के दौरान भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में जाएंगे। कामन वेल्थ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट मीटिंग (सीएचओजीएम) की श्रीलंका में होने वाली बैठक से पहले प्रिंस चार्ल्स 6 से 14 नवंबर तक भारत के दौरे पर रहेंगे।

विज्ञापन


इस दौरान प्रिंस पांच भारतीय शहरों का भ्रमण करेंगे जिसमें देहरादून भी एक है। भारतीय सैन्य अकादमी का इतिहास ब्रिटिश से जुड़ा होने के नाते प्रिंस चार्ल्स उसके दौरे पर आ रहे हैं।
विज्ञापन


पत्नी डचेस आफ कार्नवाल कामिला भी साथ
आईएमए के 1932 में गठन से पहले सेना में बनाए जाने वाले भारतीय अफसरों को ब्रिटेन की मिलिट्री अकादमी में ट्रेनिंग दी जाती थी। यह पहली बार है जब प्रिंस आईएमए में आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रिंस के साथ उनकी पत्नी डचेस आफ कार्नवाल कामिला भी साथ रहेंगे। दौरे की तैयारियों को लेकर ब्रिटिश हाईकमिशनर देहरादून में अकादमी प्रशासन से मुलाकात कर चुके हैं। आईएमए के अलावा ब्रिटेन के प्रिंस दून स्कूल में भी जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed