देश की आजादी के लिए जंग लड़ने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, कारगिल युद्ध के दो शहीदों की पत्नियां और मुंबई के ताज होटल में आतंकियों को मुंह तोड़ जवाब देते शहीद हुए उत्तराखंड के एक वीर की मां को ‘भारत मां शहीद सम्मान ट्रस्ट’ ने सम्मानित किया।
स्वतंत्रता सेनानियों-शहीदों के परिजनों का सम्मान
2 of 8
bharat mata gaurav sandhya
रविवार को उत्तराखंड तकनीकी विवि (यूटीयू) के प्रेक्षागृह में यह सम्मान आयोजित किया गया। शाम को देशभक्ति मय संगीत कार्यक्रम, भारत माता गौरव संध्या एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यूटीयू इस कार्यक्रम में सहयोगी की भूमिका में रहा।
स्वतंत्रता सेनानियों-शहीदों के परिजनों का सम्मान
3 of 8
bharat mata gaurav sandhya
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल डॉ. केके पाल रहे। राज्यसभा सांसद तरुण विजय, यूटीयू वीसी पीके, अपर पुलिस महानिदेशक इंटेलिजेंस अशोक कुमार, जया मदान, संजय डालमिया समेत कई गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम में शिरकत की।
स्वतंत्रता सेनानियों-शहीदों के परिजनों का सम्मान
4 of 8
bharat mata gaurav sandhya
भारत मां शहीद सम्मान ट्रस्ट के चेयरमैन उद्योगपति संजय डालमिया ने बताया कि इससे पूर्व वह ऐसा ही आयोजन दिल्ली में कर चुके हैं। भारत माता गौरव संध्या शृंखला की कड़ी में यह दूसरा कार्यक्रम है। वे पूरे देश में सिलसिलेवार ऐसे कई आयोजन करेंगे।
स्वतंत्रता सेनानियों-शहीदों के परिजनों का सम्मान
5 of 8
bharat mata gaurav sandhya
उनका कहना है कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों के परिवारों की चिंता देश के हर नागरिक का कर्तव्य है। इसी मंशा के मद्देनजर इस ट्रस्ट का गठन किया गया है। इसके माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को जीवन की संध्या में हर संभव मदद की जाएगी।