फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bejan Daruwala, Nastur Daruwala and Dubey in Doon

दून पहुंचे ज्योतिषी के बादशाह, बेजन, नस्तूर और दूबे 

Sun, 13 Mar 2016 12:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 13 Mar 2016 12:58 PM IST
विज्ञापन
Bejan Daruwala, Nastur Daruwala and Dubey in Doon
नस्तूर दारूवाला, बेजन दारूवाला, केए दुबे पद्मेश (बाएं से दाएं) - फोटो : file photo
अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ में ज्योतिषियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। पहले दिन लॉर्ड गनेशा फेम बेजन दारुवाला, उनके पुत्र नस्तूर दारुवाला और अखिल भारतीय ज्योतिष परिषद के अध्यक्ष पंडित केए दुबे पद्मेश शहर में पहुंच गए। इसके साथ ही ज्योतिष महाकुंभ के लिए तैयारियां भी पूरी हो गई हैं।
विज्ञापन


अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ का आगाज हो गया है। शुक्रवार को ज्योतिष के अमिताभ बच्चन माने जाने वाले बेजन दारुवाला, उनके पुत्र नस्तूर दारुवाला के साथ ही अखिल भारतीय ज्योतिष परिषद के अध्यक्ष पंडित केए दुबे पद्मेश दून पहुंच गए।
विज्ञापन


अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ की 13 मार्च को सुबह ठीक दस बजे क्लेमेंटटाउन स्थित ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में शुरुआत हो जाएगी। यहां राज्यपाल डा. केके पाल बतौर मुख्य अतिथि पहुंचकर महाकुंभ का श्रीगणेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उनके साथ देश के नामी ज्योतिष भी रहेंगे। यहां भारी संख्या में लोगों को निशुल्क देश के नामी 150 ज्योतिषियों, टैरो कार्ड रीडर और वास्तुविदों से मिलने का मौका मिलेगा।
 

मुख्यमंत्री होंगे समारोह के मुख्य अतिथि होंगे

Bejan Daruwala, Nastur Daruwala and Dubey in Doon
ज्योतिष महाकुंभ में भाग लेने जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे जाने-माने ज्योतिषी बेजन दारूवाला। - फोटो : AmarUjala
इसके बाद 14 मार्च को जीएमएस रोड स्थित होटल सैफ्रॉन लीफ में ज्योतिष सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। 

यहां प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत बतौर मुख्य अतिथि पहुंचेंगे। समारोह में ज्योतिष भविष्यवाणियां भी करेंगे। खास बात यह है कि कुछ लोगों को यहां भी ज्योतिषियों से मिलने का मौका दिया जाएगा। 

14 को रूपांतरण क्लब के लिए खास दिन:
14 मार्च को ही दोपहर दो बजे से घंटाघर स्थित जीटीएम फूड एंड एंटरटेनमेंट सिटी में रूपांतरण क्लब का कार्यक्रम शुरू होगा। इसमें महाकुंभ में पहुंचने वाले कई सेलिब्रिटी ज्योतिष महिलाओं से रूबरू होंगे। 

यहां क्लब की सदस्य न केवल अपने भविष्य के बारे में जानकारी ले सकेंगी, बल्कि अपनी ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में भी जानकारी ले सकेंगी। अमर उजाला रूपांतरण क्लब के कार्यक्रम में एक आकर्षण फिल्म अभिनेता शक्ति कपूर की मौजूदगी भी होगी। इसमें शक्ति कपूर सभी सदस्यों को तंबोला खिलाएंगे। इस दौरान वह रूपांतरण क्लब की सदस्यों से वार्तालाप भी करेंगे।

ज्योतिष महाकुंभ में इनका सहयोग:
ज्योतिष महाकुंभ अमर उजाला, ग्राफि क एरा विवि और पीआईवीएस का संयुक्त आयोजन है। इस कार्यक्रम में विशिष्ट सहयोगी जीटीएम बिल्डर एंड प्रमोटर्स, होटल सैफ्रॉन लीफ, विंडलास रीवर वैली और पनाष वैली हैं। इसके अलावा एलसी होटल भी सहयोगी की भूमिका में हैं।

समय का रखें ख्याल:
अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ के लिए भारी संख्या में पंजीकरण हो चुके हैं। इसके लिए जरूरी है कि ज्योतिष से मिलने के लिए आप अपने साथ अपनी कुंडली या वास्तुविद से मिलने के लिए अपने मकान का नक्शा जरूर लेकर आएं।

एक बात का ख्याल रखें कि आपको सिर्फ पांच मिनट का समय दिया जाएगा। सुबह ठीक दस बजे ज्योतिष महाकुंभ शुरू हो जाएगा। पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर ही ज्योतिष से मिलने का मौका दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed