फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Ten samples of medicines were collected from CHCs and medical stores.

Bageshwar News: सीएचसी और मेडिकल स्टोरों से दवाओं के दस नमूने लिए

Thu, 17 Sep 2026 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 17 Sep 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Ten samples of medicines were collected from CHCs and medical stores.
बागेश्वर। औषधि निरीक्षक पूजा रानी ने कांडा क्षेत्र में औचक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांडा के ड्रग स्टोर सहित क्षेत्र के रिटेल व होलसेल मेडिकल स्टोरों का सघन निरीक्षण किया गया। अभियान के दौरान औषधियों के भंडारण, तापमान नियंत्रण, एक्सपायरी स्टॉक, सीसीटीवी रिकॉर्डिंग और क्रय-विक्रय अभिलेखों की गहनता से जांच की गई। गुणवत्ता परीक्षण के लिए सीएचसी ड्रग स्टोर से पांच और निजी मेडिकल स्टोरों से पांच कुल 10 औषधि नमूने एकत्रित कर राजकीय विश्लेषणशाला भेजे गए हैं। औषधि निरीक्षक ने सभी संचालकों को ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट का कड़ाई से पालन करने और दवाओं की गुणवत्ता और मरीजों की सुरक्षा से कोई समझौता न करने की सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed