फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Delhi-Dharamghar roadways bus breaks down; passengers push it to the side of the road

Bageshwar News: हांफ गई दिल्ली-धरमघर रोडवेज बस, यात्रियों ने धक्का लगाकर किया किनारे

Thu, 17 Sep 2026 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 17 Sep 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Delhi-Dharamghar roadways bus breaks down; passengers push it to the side of the road
बागेश्वर में कोतवाली के पास खराब बस को धक्का लगाकर किनारे करते लोग। संवाद
बागेश्वर। रोडवेज बसों की खस्ताहाल स्थिति यात्रियों के लिए परेशानी बनने लगी है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे धरमघर से दिल्ली को जा रही रोडवेज बस नगर में प्रवेश करते ही सरयू पुल पर अचानक बंद हो गई जिसके कारण करीब आधे घंटे तक यात्री बस में ही फंसे रहे। किसी तरह बस आगे बढ़ी तो कोतवाली के समीप दोबारा हांफ गई। मुख्य मार्ग पर बस खराब होने से सड़क पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया और यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाद में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान, बस के चालक-परिचालक और यात्रियों ने मिलकर धक्का लगाया, तब जाकर बस को सड़क किनारे खड़ा कराया जा सका। इसके बाद डिपो प्रबंधन ने यात्रियों को दिल्ली-अठपैसिया सेवा की बस में बैठाकर गंतव्य की ओर रवाना किया।
विज्ञापन


कोट
अचानक तकनीकी खराबी आने के कारण बस बीच रास्ते में रुक गई थी। यात्रियों को असुविधा न हो, इसके लिए उन्हें तत्काल दूसरी दिल्ली-अठपैसिया बससेवा से रवाना किया गया। खराब वाहन की वर्कशॉप में मरम्मत कराई जा रही है। - गुसाईं राम, स्टेशन प्रभारी, बागेश्वर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed