फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Drinking water crisis deepens in Kausani; women issue warning.

Bageshwar News: कौसानी में पेयजल संकट गहराया, महिलाओं ने दी चेतावनी

Thu, 17 Sep 2026 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 17 Sep 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis deepens in Kausani; women issue warning.
कौसानी (बागेश्वर)। पर्यटन नगरी कौसानी में पेयजल संकट विकराल रूप ले चुका है। पेयजल किल्लत से आक्रोशित महिलाओं ने बुधवार को जिपं सदस्य बबलू नेगी की अगुवाई में एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर नियमित जल आपूर्ति की मांग की।
विज्ञापन

महिलाओं ने बताया कि कई दिनों से नल सूखे पड़े हैं, जिससे उन्हें बारिश और दूषित पानी का उपयोग करना पड़ रहा है। इससे बच्चों में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। जिपं सदस्य नेगी ने प्रशासन से प्राथमिकता के आधार पर पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन और धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगी। इस मौके पर चंद्रकला भंडारी, पार्वती दोसाद, चंपा पंत, विमला बृजवाल, शीला रावत, चंदा रावत और जीवंती वैष्णव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed