{"_id":"6aaae3d22c9821cfd3035125","slug":"hpv-vaccination-deadline-extended-to-december-31-bageshwar-records-lowest-coverage-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-128090-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: एचपीवी टीकाकरण की मियाद 31 दिसंबर तक बढ़ी, बागेश्वर में सबसे कम कवरेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: एचपीवी टीकाकरण की मियाद 31 दिसंबर तक बढ़ी, बागेश्वर में सबसे कम कवरेज
Thu, 17 Sep 2026 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। 14 वर्ष की बालिकाओं को गर्भाशय ग्रीवा (सर्विकल) कैंसर से बचाने के लिए चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान की समय सीमा बढ़ा दी गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने अब पात्र बालिकाओं को टीके की सुरक्षा देने के लिए अभियान 31 दिसंबर 2026 तक जारी रखने का निर्णय लिया है। अभियान की अवधि बढ़ने से टीकाकरण से छूटी बालिकाओं को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।
बागेश्वर में अब तक केवल 483 बालिकाओं को टीका लगा है। यह कुल लक्ष्य का 23.64 प्रतिशत है और राज्य में सबसे कम कवरेज है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एचपीवी टीकाकरण केवल अधिकृत सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों और मेडिकल कॉलेजों में चिकित्सकों की मौजूदगी में किया जा रहा है। बालिकाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए टीकाकरण से पहले यू-विन पोर्टल अथवा निर्धारित प्रपत्र के माध्यम से अभिभावकों की लिखित सहमति लेना अनिवार्य है।
स्कूलों और घर-घर पहुंचेंगे स्वास्थ्य कार्यकर्ता
बागेश्वर में कम टीकाकरण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता अभियान तेज करने की तैयारी की है। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर पात्र बालिकाओं और उनके अभिभावकों से संपर्क करने के साथ ही स्कूलों के माध्यम से भी टीकाकरण के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग का प्रयास है कि अभियान की बढ़ी हुई अवधि में अधिक से अधिक पात्र बालिकाओं तक पहुंच बनाई जा सके।
विज्ञापन
कोट
जिले में 14 वर्ष की पात्र बालिकाओं के एचपीवी टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। अब अभियान की समय सीमा 31 दिसंबर तक बढ़ जाने से छूटी हुई बालिकाओं तक पहुंचने का पर्याप्त अवसर मिलेगा।
-डॉ. प्रमोद जंगपांगी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, बागेश्वर