{"_id":"5c713306bdec2217f5588d70","slug":"protest-will-end-after-completion-of-demands","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें पूरी होने के बाद ही खत्म होगा अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें पूरी होने के बाद ही खत्म होगा अनशन
Sat, 23 Feb 2019 11:08 PM IST
दीपक नेगी
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
Published by: दीपक नेगी
Updated Sat, 23 Feb 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में प्रदर्शन करते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीडी पांडेय डिग्री कालेज में विभिन्न मांगों को लेकर छात्र आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। 12 सूत्रीय मांगों को लेकर छात्र छात्राओं का छठें दिन भी क्रमिक अनशन जारी है। उन्होंने मांगें पर कार्रवाई नहीं होने तक आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
शनिवार को छात्र मनोज कुमार और कैलाश चंद्र ने क्रमिक अनशन किया। अनशन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि कि कैंपस का दर्जा देने, नए व्यवसायिक पाठ्यक्रम शुरू करने, कालेज में बीडी पांडे की प्रतिमा स्थापित करने, अनुसूचित छात्रावास में कैंटीन चालू करने, महिला छात्रावास से पीएसी को अन्यत्र शिफ्ट करने, कालेज में मेन गेट से परिसर तक स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पर्वतीय जिलों में शिक्षा देने में नाकाम रही है। चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इधर क्रमिक अनशन के बाद भी शनिवार से शिक्षण, प्रशासनिक कार्य चालू हो गए हैं।
विज्ञापन
अनशन करने वालों में शशांक वर्धन, सूरज जोशी, लता, गोविंद चंदोला, दीपक, प्रमोद, पूजा फर्स्वाण, करिश्मा, सूरज रौतेला, नितिन शाह, मेघा, हिमानी, ज्योति, गायत्री, कविता, पिंकी, भावना, बीना आर्य, माया बिष्ट, पूजा, हेमा, नीरु पांडे कविता शामिल थीं।
छात्रों ने शासन-प्रशासन पर मढ़ा उपेक्षा का आरोप
कपकोट (बागेश्वर)। जुलाई से एमए की कक्षाएं संचालित करने, लाइब्रेरियन की नियुक्ति करने और चहारदीवारी आदि समस्याओं को लेकर राजकीय महाविद्यालय के छात्रों का क्रमिक अनशन चौथे दिन भी जारी रहा। शनिवार को भुवन राम क्रमिक अनशन पर बैठे।
सभा में वक्ताओं ने शासन-प्रशासन पर उनकी लंबित मांगों की अनदेखी करने का आरोप मढ़ा। उन्होंने मांगें जल्द नहीं माने जाने पर आंदोलन की धार और भी तेज करने की चेतावनी दी। वहां वहां भानु गढ़िया, गोविंद कपकोटी, कमलेश गढ़िया और हरीश गढ़िया थे।