फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   protest against gairsain mandal in bageshwar

उठो जागो भाई बैंणा, आब उठणक बखत ऐगौ...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 07:13 PM IST
विज्ञापन
protest against gairsain mandal in bageshwar
गैरसैंण मंडल के विरोध में अल्मोड़ा से बागेश्वर पहुंचे युवा जन संघर्ष मोर्चा के लोग। संवाद न्यूज ? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। गैरसैंण मंडल के विरोध में अल्मोड़ा के युवा जन संघर्ष मंच की निकाली रथयात्रा बागेश्वर पहुंची। मंच के सदस्यों ने नगर के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभा और हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से गैरसैंण मंडल के विरोध में समर्थन जुटाया। जिले के लोगों से कुमाऊं की जान अल्मोड़ा और शान बागेश्वर के अस्तित्व को बचाने के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील की।
विज्ञापन

युवा जन संघर्ष मंच के अध्यक्ष मनोज बिष्ट के नेतृत्व में रथ यात्रा शुक्रवार को बागेश्वर नगर के विभिन्न स्थानों पर गई। मंच के सदस्यों ने गोमती पुल, एसबीआई तिराहे, स्टेशन रोड, कांडा रोड सहित तमाम स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं की। गैरसैंण मंडल में अल्मोड़ा और बागेश्वर को शामिल करने के विरोध में चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी। सदस्यों ने उठो जागौ भाई बैंणा, अब उणठक बखत ऐगो, अल्मोड़ा, बागेश्वरक अस्तित्व बचूूणौक समय ऐगौ गाकर गैरसैंण के विरोध में चल रही मुहिम से जुड़ने को प्रेरित किया। अध्यक्ष बिष्ट ने बताया कि बागेश्वर में यात्रा कपकोट, भराड़ी, काफलीगैर, बैजनाथ आदि स्थानों पर गई। नगर के विभिन्न क्षेत्रों में भी छोटी-छोटी सभा के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि जल्द ही सरकार ने गैरसैंण के फैसले को निरस्त नहीं किया तो अल्मोड़ा और बागेश्वर के लोग विशाल जन आंदोलन करेंगे। रथ यात्रा में राहुल बिष्ट, दिलजोत बिष्ट, उमेेश बिष्ट, आशुतोष पवार, विक्की, अंकुर साह, हर्षित साह, मनीष कपकोटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

किसी भी कीमत पर नहीं बनने देंगे गैरसैंण मंडल
बागेश्वर। गैरसैंण मंडल के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भी तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन कर नाराजगी प्रकट की।
कार्यकर्ताओं ने इस मामले को लेकर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया।
पार्टी के जिला संगठन मंत्री सुंदर धौनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया। धरना स्थल पर हुई सभा में पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि किसी भी कीमत पर गैरसैंण मंडल नहीं बनने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने तीसरा मंडल बनाने का निर्णय लेकर जनता की भावनाओं को आहत किया है। महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा में सुधार करने के बजाय मंडल बनाकर बेवजह लोगों को उलझाने का काम किया जा रहा है। धरने में महेश नगरकोटी, गजेंद्र परिहार, तारा प्रसाद, आनंद सिंह कुंवर, नरेंद्र कुमार, प्रेम राम टम्टा, दीपा कांडपाल, चांदनी परिहार, ललित कुमार, अशोक कुमार, पूरन सिंह मेहता, योगेश असवाल आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed