फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Positive news- Dipo will be established.

Bageshwar News: रोडवेज डिपो की कार्यशाला का निर्माण कार्य शुरू

Mon, 22 May 2023 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 22 May 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Positive news- Dipo will be established.
बागेश्वर। बागेश्वर के रोडवेज डिपो की कार्यशाला का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। दिवंगत परिवहन मंत्री चंदन राम दास अपने जीते जी कार्यशाला भवन और पेट्रोल पंप के लिए चार करोड़ बाहत्तर लाख रुपये स्वीकृत करा गए थे। उन्हीं के कार्यकाल में इस मद में एक करोड़ नब्बे लाख रुपये अवमुक्त हो गए थे। रोडवेज की स्थायी कार्यशाला और पेट्रोल पंप जिला मुख्यालय के मल्ला बिलौना में बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

बीते वर्ष चार सितंबर को बागेश्वर का रोडवेज डिपो अस्तित्व में आया था। उद्घाटन के दिन रोडवेज की स्थायी कार्यशाला का निर्माण कराने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की थी। करीब तीन महीने पहले तत्कालीन परिवहन मंत्री स्वर्गीय चंदन राम दास ने डिपो की कार्यशाला और पेट्रोल पंप निर्माण के लिए रकम स्वीकृत की थी। कार्यशाला निर्माण के लिए मल्ला बिलौना में 17 नाली जमीन परिवहन निगम को हस्तांतरित हुई है।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व से डिपो की कार्यशाला निर्माण का शुभारंभ हो गया है। जमीन को समतल कर लिया गया है। निर्माण सामग्री पहुंचने लगी है। रोडवेज प्रबंधन का कहना है कि निर्माण कार्य तेजी से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आने वाले विधायक पर रहेगा दारोमदार
बागेश्वर। रोडवेज डिपो की व्यवस्थाएं पटरी पर न आने को लेकर अमर उजाला ने कई बार अभियान चलाया। आखिरकार रोडवेज का डिपो एक कदम आगे बढ़ा है। डिपो की कार्यशाला की अवशेष रकम शासन से अवमुक्त कराने और डिपो की व्यवस्थाएं पटरी पर लाने का दारोमदार अगले पांच महीने के भीतर मिलने जा रहे बागेश्वर के नए विधायक पर रहेगा। संवाद

डिपो की कार्यशाला का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। पहली किश्त के रूप में 1. 90,00000 की रकम अवमुक्त हुई है। निर्माण कार्य तेजी से कराया जाएगा। कार्यशाला का काम पूरा होेने के बाद संबंधित स्टाफ की तैनाती की जाएगी। राजेंद्र कुमार, प्रभारी सहायक महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो बागेश्वर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed