{"_id":"6894f287ad7d48814003ca0e","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-117700-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बारिश से एक मकान ध्वस्त, तीन हुए क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बारिश से एक मकान ध्वस्त, तीन हुए क्षतिग्रस्त
Fri, 08 Aug 2025 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के कपकोट रोड में बालीघाट के समीप मलबा आने से बाधित सड़क। स्रोत- जागरूक पाठक
बागेश्वर/गरुड़/काफलीगैर। जिले में बारिश का दौर थमने के बाद सड़कों को खोलने का काम तेज हो गया है। भूस्खलन के कारण बंद हुई 15 सड़काें के सापेक्ष नौ मोटर मार्ग खोल दिए हैं। छह सड़कों पर अब भी यातायात बाधित है। बीते दिनों हुई बारिश के दौरान कई मकानों को भी नुकसान हुआ है।
बृहस्पतिवार को पूरे दिन मौसम साफ रहा। सुबह से ही धूप निकलने से सड़कों को खोलने के काम में तेजी आई। वर्तमान में चीराबगड़-पोथिंग, धरमघर-माजखेत, बदियाकोट-बोरबलड़ा, चेटाबगड़, सूपी-झूनी और काफलीकमेड़ा सड़क पर वाहनों की आवाजाही ठप है। शाम के समय बालीघाट के पास भारी भूस्खलन होने से बागेश्वर-कपकोट मोटर मार्ग पर दो घंटे से अधिक समय तक यातायात ठप रहा।
जिला आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गरुड़ तहसील के दुदिला निवासी सुनीता देवी का मकान ध्वस्त हो गया। छटिया निवासी पनी राम, काफलीगैर तहसील क्षेत्र के पगना निवासी बसंत सिंह और कपकोट के पौसारी निवासी गंगा राम के मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। मथुरो के मदन सिंह, थाकला के कैलाश चंद्र तिवारी, ज्वणास्टेट के सुरेंद्र सिंह, करासीबूंगा के भूपाल राम, मंतोली के राम सिंह और पंगचौड़ा के भाष्कर सिंह के घरों के आंगन भी बारिश की भेंट चढ़ गए।
विज्ञापन
जखेड़ा योजना की मरम्मत से पानी की दिक्क्त
बागेश्वर। जखेड़ा पेयजल योजना से पेयजल आपूर्ति अब तक सुचारू नहीं हो सकी है। बृहस्पतिवार को पूरे दिन लाइन की मरम्मत का काम चलता रहा। इस दौरान कठायतबाड़ा, ठाकुरद्वारा, स्टेशन रोड आदि स्थानों पर पेयजल संकट बना रहा। लोगों को प्राकृतिक स्रोत और हैंडपंप से पानी जुटाना पड़ा।
पेड़ गिरने से यातायात बाधित
कौसानी। लौबांज में कौसानी-बैजनाथ मोटर मार्ग में भूस्खलन के कारण पेड़ टूटकर गिर गया। बुधवार की रात को
पेड़ गिरने से सड़क पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने के बाद फायर सर्विस बैजनाथ की टीम मौके पर गई और वुडन कटर की मदद से पेड़ को काटकर रास्ता खुलवाया। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक सड़क पर जाम रहा और दोनों ओर वाहन फंसे रहे।