फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People face the problems.

Bageshwar News: देरी से पहुंच रहे वाहन सब्जी कारोबार पर असर

Thu, 07 Aug 2025 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 07 Aug 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
People face the problems.
बागेश्वर। बारिश का असर सब्जी कारोबार पर पड़ रहा है। हल्द्वानी से सामान लेकर आने वाले वाहन देरी से पहुंच रहे हैं। व्यापारियों को इससे नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में हल्द्वानी सब्जी मंडी से आलू, प्याज समेत अन्य सभी सब्जियां आती हैं। क्वारब में बार-बार सड़क बंद होने से वाहन दूसरे रूट से होकर आ रहे हैं। मौसम खराब होने पर वाहनों को जिला मुख्यालय तक पहुंचने में समय लग रहा है। सब्जी विक्रेता भूपेंद्र जोशी, हरीश जोशी, महेश नाथ, हरीश सिंह आदि ने बताया कि अमूमन सब्जी का वाहन सुबह छह से उतरना शुरू हो जाता है। इस दौरान थोक विक्रेता छोटे दुकानों तक भी सब्जी भेजते हैं। दस बजे तक सब्जी उतारने और भिजवाने का काम पूरा हो जाता है लेकिन इन दिनों समय सारिणी गड़बड़ा गई है।
विज्ञापन

नौ से 11 बजे के बीच वाहन उतर रहे हैं। छोटी दुकानों तक सब्जी नहीं पहुंचने से उनकी बिक्री पर भी असर पड़ रहा है। देरी से पहुंचने पर सब्जी खराब हो जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed