फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Educational ministerial workers protest for their demands

मांगों को लेकर एजूकेशनल मिनिस्टीरियल कर्मियों ने दिया धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
Educational ministerial workers protest for their demands
बागेश्वर में मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन करते मिनिस्टीरियल कर्मचारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। एजूकेशनल मिनिस्टीरियल आफीसर्स एसोसिएशन का प्रधान सहायक के पद पर पदोन्नति सूची जारी करने समेत अन्य मांगों को लेकर तीसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी रहा। कर्मचारियों ने नारेबाजी कर जल्द समस्याओं का निस्तारण करने की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार को सीईओ कार्यालय में धरना-प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों ने कहा कि प्रधान सहायक के पद पर भर्ती की अवधि बीत जाने के बाद भी पदोन्नति सूची जारी नहीं की गई है। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर पदोन्नति संशोधन के प्रकरणों पर कार्यवाही नहीं की जा रही है। कहा है कि प्रधान सहायक के पद पर 30 जून को कार्यभार ग्रहण मानते हुए भर्ती वर्ष का लाभ दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने निदेशालय में लंबित सभी प्रकरणों का निस्तारण जल्द करने को कहा। एसोसिएशन के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर नितेश धपोला और हेमंत सिंह चौहान धरने पर बैठे। प्रदर्शन करने वालों में भुवन चंद्र जोशी, विजय सिंह रावत, दिनेश सिंह रावत, जगदंबा साह, भूपेंद्र मनराल, कमलेश लोहुमी, इंद्रेश कोरंगा, एमसीएस मेहता, कर्णजीत सिंह राणा, षष्टी बल्लभ तिवारी, पीआर आर्या, बालम सिंह भंडारी, त्रिभुवन कोरंगा, आनंद सिंह, धमेंद्र सिंह कोरंगा, राकेश माजिला, मदन लाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed