फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   DM given instruction to officers.

बाहर से गांव लौटने वालों पर कड़ी निगरानी के हों इंतजाम : डीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
DM given instruction to officers.
जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों की रोकथाम के लिए डीएम विनीत कुमार ने बीआरटी, सीआरटी, ग्राम स्तरीय निगरानी समिति के नोडल अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग की बैठक ली। उन्होंने गांव लौट रहे लोगों पर सख्ती से नजर रखने और उन्हें जांच रिपोर्ट आने तक अनिवार्य रूप से होम आइसोलेट कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला कार्यालय सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने बाहर से आने वालों का पूर्ण डाटा तैयार करते हुए अनिवार्य रूप से सैंपलिंग कराने को कहा। किसी में भी कोरोना के लक्षण पाए जाने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र और बीआरटी-सीआरटी को सूचना देने के निर्देश दिए। सीडीओ से बिलौना और कौसानी स्टेजिंग एरिया में आने वालों का सही मोबाइल नंबर और पता अंकित करने और बाहर से आने वालों की सूची ग्राम स्तरीय निगरानी समिति को देने को कहा ताकि समिति बाहर से आए लोगों पर नजर रख सके। उन्होंने मार्च से अब तक गांवों में संक्रमित लोगों की पूरी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन

गांव में संक्रमित की सूचना मिलने पर डॉक्टरों की टीम को गांव भेजने और संक्रमित को एचआई किट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सीएमओ से सैंपलिंग के लिए टीम बढ़ाने को कहा। बीआरटी और सीआरटी टीम को एक मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों से पूूरी जिम्मेदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने को कहा। बैठक में एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, प्रभारी सीडीओ केएन तिवारी, सीएमओ डॉ. बीडी जोशी, एसडीएम योगेंद्र सिंह, राकेश चंद्र तिवारी, जयवर्धन शर्मा सहित जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed