फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   दुष्कर्म के आरोपी जेई पर दोषसिद्ध, दस को मिलेगी सजा

दुष्कर्म के आरोपी जेई पर दोषसिद्ध, दस को मिलेगी सजा

Thu, 06 Sep 2018 11:56 PM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी जेई पर दोषसिद्ध, दस को मिलेगी सजा
बागेश्वर। अपर सत्र न्यायाधीश शमशेर अली की अदालत ने दुष्कर्म के आरोपी अभियंता पर दोषसिद्ध किया है। सजा के प्रश्न पर 10 सितंबर की तिथि निर्धारित की गई है। अभियंता पर महिला के साथ शादी का झांसा देकर तीन साल तक शारीरिक शोषण, दुष्कर्म करने का आरोप था।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग के अभियंता देवेंद्र सिंह खिंचियाल पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर तीन साल तक शारीरिक शोषण, दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पीड़िता ने बताया कि अभियंता देवेंद्र तीन साल तक शादी का झांसा देता रहा। बाद में शादी के लिए मुकरने लगा। पीड़िता ने 05 सितंबर 2017 को कपकोट थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


विवेचक एसआई सत्यप्रकाश रायपा ने धारा 376 के अंतर्गत मामला दर्ज करते हुए विवेचना की और चार्जशीट अदालत में पेश की। अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत में अभियोजन पक्ष ने सात गवाह परीक्षित कराए। अपर सत्र न्यायाधीश शमशेर अली ने गवाह, सबूतों के आधार पर अभियंता पर दोषसिद्ध किया है। मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी आबिद हसन, सहायक शासकीय अधिवक्ता चंचल सिंह पपोला, विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो खड़क सिंह कार्की, पीड़िता के अधिवक्ता नरेंद्र सिंह कोरंगा ने प्रभावी पैरवी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed