फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Civic aminties -people face problems.

Almora News: कुत्ते, बंदरों ने अल्मोड़ा में चार माह में 557 को बनाया शिकार

Tue, 06 Jun 2023 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 06 Jun 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Civic aminties -people face problems.
अल्मोड़ा। जिले में लावारिस कुत्ते और बंदरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। चार माह में जिला अस्पताल में कुत्ते, बंदर और बिल्ली के काटने के कुल 557 मामले आ चुके हैं। आलम ये है कि बंदरों के आतंक से लोगों का अकेले राह चलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

नगर के ढूंगाधारा, पूर्वी और पश्चिमी पोखरखाली, धारानौला, खोल्टा, खत्याड़ी, राजपुरा, कर्नाटक खोला, पांडेखोला समेत कई इलाकों में बंदरों का आतंक बना हुआ है। बंदर घरों में घुस कर सामान उठाने के साथ ही खेतों में बोई फसल को भी बर्बाद कर रहे हैं। खास कर छोटे बच्चों का अकेले स्कूल आना-जाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

फरवरी से मई माह तक कुत्ते, बंदर और बिल्ली कुल 557 लोगों को काट चुके हैं। नगर पालिका कुत्तों और बंदरों के आतंक से लोगों को बचाने में नाकामयाब साबित हो रही है। हालांकि पालिका ने कुछ माह पहले बंदरों को पकड़ने का अभियान भी चलाया बावजूद इसके आतंक कम नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार माह के आंकड़े
माह मामले
फरवरी -113
मार्च- 132
अप्रैल-144
मई- 168

कुत्ते और बंदरों के काटने पर रोज औसतन तीन से पांच मरीज जिला अस्पताल आते हैं। अस्पताल में रेबीज इंजेक्शन पर्याप्त मात्रा में हैं। लोग अपने पालतू कुत्तों को इंजेक्शन जरूर लगाएं। -डॉ. पीके सिन्हा, पीएमएस जिला अस्पताल अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed