{"_id":"68277f4842f3670eeb0574ca","slug":"action-should-be-done-over-drug-padllers-said-sp-bageshwar-news-c-231-1-ha11012-115604-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाकर करें कार्रवाई : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाकर करें कार्रवाई : एसपी
Fri, 16 May 2025 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Fri, 16 May 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के ने थानाध्यक्षों और चौकी प्रभारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक की। उन्होंने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 पुलिस कर्मियों को सम्मानित भी किया गया।
शुक्रवार को हुई बैठक में एसपी ने पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना प्रभारियों को सघन चेकिंग अभियान चलाकर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और होटल, ढाबों में शराब पिलाने और बेचने वालों और आदतन अपराधियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने बाहरी व्यक्तियों सत्यापन करने, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में सीओ अजय लाल साह, मनीष शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक प्रताप सिंह नेगी आदि थे।