फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   AAP workers protested against Garasain Mandal

गैरसैंण मंडल के विरोध में धरने पर डटे रहे आप कार्यकर्ता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
AAP workers protested against Garasain Mandal
बागेश्वर तहसील में धरना देते आप कार्यकर्ता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। गैरसैंण मंडल के विरोध में आम आदमी पार्टी का धरना जारी है। कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बागेश्वर और अल्मोड़ा को गैरसैंण मंडल में मिलाने पर कड़ा विरोध जताया। मंडल बनाने के निर्णय को जल्द निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन

आप कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों से जनता परेशान है। विकास कार्य ठप पड़े हैं। इसको लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। सरकार ने समस्याओं से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए गैरसैंण को अलग मंडल बनाने का निर्णय लिया है। कहा कि गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग है। इसके लिए कार्य करने की बजाय सरकार कुमाऊं को तोड़ने में जुटी है। कहा कि अल्मोड़ा और बागेश्वर कुमाऊं का अहम हिस्सा हैं। इनके बिना कुमाऊं के अस्तित्व की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। सरकार को जनभावनाओं को देखते हुए मंडल के निर्णय को जल्द वापस लेने की मांग की। इस मौके पर सुंदर धौनी, बसंत टम्टा, योगेश असवाल, कमल टम्टा, राजेंद्र प्रसाद, सुंदर लाल, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए जलाया दीपक
बागेश्वर। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैरसैंण मंडल में अल्मोड़ा और बागेश्वर को शामिल करने के विरोध में बुधवार की रात को प्रदेश सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए अपने-अपने घर पर दीपक जलाया। जिलाध्यक्ष कवि जोशी ने कहा कि अल्मोड़ा और बागेश्वर में ही पूर्ण कुमाऊंनी बोली जाती है, सरकार इन जिलों को गैरसैंण में शामिल कर कुमाऊं के अस्तित्व पर हमला कर रही है। गैरसैंण मंडल में शामिल होने से हमारे पूर्वजों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, राज्य आंदोलनकारियों, और कुमाऊं की जनता की भावनाओं पर आत्मघात होगा। कार्यकर्ताओं ने जल्द गैरसैंण मंडल निरस्त नहीं किए जाने पर जन आंदोलन करने की चेतावनी दी। कार्यक्रम के तहत अंकुर उपाध्याय, रिजवान खान, उमेेश मनराल, रोहित खैर, कविंद्र कोरंगा, सुनीता टम्टा सहित सभी कार्यकर्ताओं ने दीपक जलाकर मंडल का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed