फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   youth

वाईएमएस कालेज के छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

Wed, 16 Dec 2015 12:05 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा Updated Wed, 16 Dec 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
youth
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में नगर के वाईएमएस डिग्री कालेज के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण, तीन रजत पदक समेत कई पदक प्राप्त किए। विजेता छात्र-छात्राओं को मंगलवार को प्रबंधतंत्र ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


12 से 14 दिसंबर तक बरेली मे हुई अंर्तविश्वविद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में वाईएमएस डिग्री कालेज के छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। गौरव कुमार ने गोला फेंक प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


भूपेंद्र सिंह ने 110 मीटर हर्डल दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता। छात्रा वर्ग में रीनू ने 800 मीटर दौड़ में पहला स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। रीनू ने 1500 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा वर्ग की चार गुणा 400 मीटर रिले दौड़ में रीनू, वीरवती, किरन, बबीता ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रबंधक हाजी मोहम्मद यासीन सैफी ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्राचार्य डा. एके सिंह, कोच प्रभात कुमार, आइवी सिंह, अमित कुमार आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed