फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   vehicles trampled body whole night on highway

शव को हाईवे पर रातभर रौंदते रहे वाहन

Sat, 01 Dec 2012 12:58 PM IST
गजरौला (अमरोहा)/ब्यूरो
गजरौला (अमरोहा)/ब्यूरो Updated Sat, 01 Dec 2012 12:58 PM IST
विज्ञापन
vehicles trampled body whole night on highway

हाईवे पर अज्ञात वाहन से कुचले एक व्यक्ति के शव को पूरी रात वाहन रौंदते रहे। लेकिन किसी ने भी मानवता दिखाते हुए शव को सड़क से हटाने की जहमत नहीं की।

विज्ञापन


हाईवे पर पेट्रोलिंग करने वाली पुलिस ने भी मानवता को शर्मसार करते हुए शव पर ध्यान नहीं दिया। सुबह हाथ का पंजा और टांग पड़ी देखकर एक समाजसेवी ने जैसे-तैसे अस्थि पंजर बटोरे और पुलिस को सूचना दी। बाद में अल्मोड़ा निवासी के रूप में शव की शिनाख्त हुई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात किसी समय हाईवे पर भानपुर के निकट बने फ्लाईओवर से पूर्व एक व्यक्ति सड़क पार करते समय किसी वाहन से कुचल गया। इसके बाद रात भर तेज रफ्तार वाहन शव को रौंदते रहे। किसी ने उसे सड़क किनारे से नहीं हटाया। शुक्रवार तड़के समाजसेवी एवं एंबुलेंस चालक भूरे को जब पता चला तो अस्थि पंजर एकत्र करके पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौपला चौकी इंचार्ज सहंसरवीर सिंह सूचना पाकर पहुंचे। काफी दूर तक मांस बिखरा पड़ा था। सड़क पर एक हाथ का पंजा और टूटा पैर पड़ा हुआ था। भूरे ने शव के अवशेष एकत्र करके बोरे में रखे। बताते हैं कि मृतक के पास मौजूद मोबाइल भी चकनाचूर हो गया। शिनाख्त मुश्किल हो रही थी।


इसी दौरान उसकी जेब से पुलिस को एक डायरी मिली। इस पर लिखे नंबरों के आधार पर उसकी शिनाख्त कुंदन (40) पुत्र बल्लीलाल वर्मा निवासी गांव एराड़ीरजवार जनपद अल्मोड़ा (उत्तराखंड) के रूप में हुई। देर शाम मृतक के परिजन भी आ गए और कपड़े देखकर शिनाख्त की। उधर, पुलिस ने चौकीदार चंद्रभान की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पत्नी से चल रहा था विवाद
मृतक कुंदन का पत्नी चंद्रा से विवाद चल रहा था। बताते हैं कि वह काफी समय से दो बच्चों के साथ हरियाणा में रह रही है। कुंदन हापुड़ में एक कोल्ड स्टोर में काम करता था और बृहस्पतिवार को पंतनगर से लौट रहा था। परिजनों के मुताबिक वह शराब पीने का आदि था और घर वालों से भी कोई संबंध नहीं रखता था।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed