फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   urs

कुफ्रके छंटे बादल आमना घराने से...

Mon, 05 Oct 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Mon, 05 Oct 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
urs
उझारी नगर में चल रहे हजरत शेख दाउद मियां बंदगी के उर्स के चौथी रात को आल इंडिया मुशायरे का आयोजन किया गया। मुशायरे में नातिया दौर की शमा चौ. बब्बी ने रोशन की और गजल के दौर की शमा राज्यमंत्री कमाल अख्तर ने रोशन की। मुशायरे का आगाज तिलावते कलामे पाक से किया गया।
विज्ञापन


झांसी से आए सरवर कमाल ने पढ़ा कि, कुफ्र के छंटे बादल आमना घराने से, सारा जग हुआ रोशन मुस्तफा के आने से। अल्ताफ जिया ने कहा, जिसे कहते हैं जन्नत मैं वो जीना देख लेता हूं, जब आंखें बंद करता हूं मदीना देख लेता हूं।  इसके बाद गजल का दौर प्रारंभ हुआ। दानिश गजल ने पढ़ा,ये खबर न थी एक दिन वो मुझे दगा देगा, बिन पढे़ ही वो जालिम खत मेरा जला देगा।
विज्ञापन


वसीम राजू पुरी ने कहा कि, ये जमाना बड़ा शातिर है नजर देख न ले, मेरी आंखों में मोहब्बत का असर देख न ले। फारुक बिजनौरी ने कहा कि, मैं क्या करूं कि दिल में समाता नहीं कोई, अब तेरे बाद दूसरा भाता नहीं कोई। वारिस वारसी ने कहा, गम खुशी की फिजाओं में ढलते रहते हैं, उनकी यादों के मौसम बदलते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


काविश रदौलवी ने पढ़ा, सारे रिश्ते भुला के आया था, अपनी दुनिया जला के आया था, तूने अच्छा किया रुलाके मुझे, मैं भी मां को रुला के आया था। महनाज स्योहारवी, रजा खतौलवी, शेदा अमरोहवी, निकहत अमरोहवी, सरवर कमाल, अल्ताफ जिया, इरफान हैदर, नियाज रिफअत, जौन बाकरी, इमरान रिफअत, मालेगांव से आए वाहिद अंसारी,मुजम्मिल नियाज, सुलेमान फराज, वसीम अलवी आदि ने भी कलाम पेश किया। इस अवसर पर शिबली चौधरी, चमन चौधरी, अथर अहसान, नदीम मुशाहिद, चमन हैदर बाकरी, अलीमुददीन सैफी, चमन सैफी, हाफिज अनवर, जफर सलमानी, मुईन खान, मैराज कस्सार, आदि लोग मौजूद रहे। संचालन फाखिर अदीब ने, अध्यक्षता भूरे वारसी  और जुल्फिकार अहमद ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed