फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   tigari historical fair

दुग्धाभिषेक के साथ हर-हर गंगे से गूंजा तिगरी तट

Mon, 23 Nov 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Mon, 23 Nov 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
tigari historical fair
कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य में लगने वाले उत्तर भारत के ऐतिहासिक तिगरी गंगा धाम मेले का रविवार को औपचारिक रूप से उद्घाटन किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर मंडलायुक्त ने हवन में आहुतियां दीं और मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया। इसी के साथ मां गंगा के जयकारों के साथ पूरा तट गूंज उठा।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, मेले के सदर चौक स्थित मुख्य गंगा घाट पर शाम चार बजे हवन हुआ। इसके बाद मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा के साथ डीआईजी ओमकार सिंह, निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष कमलेश आर्य व जिलाधिकारी ने वेद प्रकाश ने संयुक्त रूप से मां गंगा को दुग्ध समर्पित कर अभिषेक किया।


बाद में महाआरती हुई और विद्वानों ने वेद मंत्रों के साथ पूजन संपन्न कराया। इसके बाद मंडलायुक्त ने सदर गेट पर फीता काट कर मेले का औपचारिक रूप से उद्घाटन किया। इसी के साथ मेला श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर सीडीओ शिव कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी, सीओ मोहनलाल, मेला कोतवाली प्रभारी विजय यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed