फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   talabandi

वकीलों ने की सब रजिस्ट्रार दफ्तर में तालाबंदी

Sat, 12 Dec 2015 12:27 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा Updated Sat, 12 Dec 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
talabandi
अमरोहा सदर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सैयद सिब्ते जरगाम नकवी ने कहा
विज्ञापन
कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की बेंच स्थापित करने से साफ शब्दों में इंकार कर दिया है।

 जबकि, शासन ने एक बार फिर मानक का उल्लंघन कर रजिस्ट्री शुल्क में वृद्घि की है। ऐसे में जमीन का बैनामा कराना और महंगा हो जाएगा। उन्होंने इसके खिलाफ न्यायिक कार्य से विरत रहने का एलान किया। इसके बाद तमाम अधिवक्ता सब रजिस्ट्रार दफ्तर पर पहुंचे और शुल्क वृद्घि को लेकर प्रदर्शन किया।

इसके बाद दफ्तर में तालाबंदी कर गुस्से का इजहार किया। साथ ही शुल्क वृद्घि वापस नहीं लिए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। रमेश चंद्र गोयल, अनवर जावेद, आसिफ हसन, महफूज अली सिद्दीकी, मुस्तेहसन खां, वेदप्रकाश सक्सैना, जयविंदर सिंह, यशपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, मंसूर अहमद, गौरव गोयल, विमल किशोर, अनूप यादव, मोहम्मद फुरकान आदि अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed