फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   sports

सद्भावना के लिए दौड़े धनौरा के लोग

Thu, 07 Jan 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 07 Jan 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
sports
धनौरा महोत्सव में बुधवार को सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया। नगर के रामलीला मैदान से शुरू हुई दौड़ में सैकड़ों युवाओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


बाद में बालिका वर्ग व बालक वर्ग में पहले तीन स्थानों पर आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इससे पहले मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य जयपाल सिंह व्यस्त ने हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत की।

इस दौरान कहा कि, युवा देश का भविष्य हैं। उन्होंने युवाओं को संस्कृति से जोड़ने के लिए धनौरा महोत्सव के आयोजन की भी तारीफ की। क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए जिला एथलेटिक्स संघ को दो लाख रुपये कीमत की खेल सामग्री देने की घोषणा की।
विज्ञापन


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत यहां आयोजित होने वाली सद्भावना दौड़ में शामिल होने के लिए सुबह ही रामलीला मैदान पर लगभग एक हजार से अधिक युवा पहुंच गए थे, जबकि पंजीकरण 800 युवाओं का किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां आयोजकों ने सभी को दौड़ में शामिल होने की अनुमति दे दी। बाद में खादी ग्रामोद्योग आयोग के पूर्व अध्यक्ष डा.यशवीर सिंह ने भी अपनी बात रखी।

इसके बाद सद्भावना दौड़ में बालिका वर्ग में मधु पहले, रेनू दूसरे, सलोनी तीसरे, रीता चौथे स्थान पर रहने पर पुरस्कृत किया गया। वहीं बालक वर्ग में अनिल पहले, सहदेव दूसरे, प्रशांत तीसरे स्थान पर रहे।


इस मौके पर डा. एमपी शर्मा, पीसी त्यागी, मुकेश शर्मा, आलोक भारती, डा. मुकेश चंद, बुद्ध सिंह आर्य, प्रेम जैन, प्रवीन अग्रवाल, सद्दाम हुसैन, कमल शर्मा, अहमरउद्दीन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed