{"_id":"5f3ad179c541665005c9cff6a13b5ab8","slug":"sharab-se-maut-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ने ली एक और जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब ने ली एक और जान
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
Updated Wed, 25 Nov 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में शराब ने एक और व्यक्ति की जान ले ली। शराब के नशे में धुत अधेड़ की सोमवार शाम घर में लाश मिलने से कोहराम मच गया। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
देहात थाना क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा अल्यारपुर में राम किशोर शर्मा (48) पुत्र रामदीन शर्मा की पत्नी की 13 साल पहले मौत हो गई थी और इकलौता बेटा दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। इस कारण वह घर पर अकेला रहता था।
गांव में प्रधानी चुनाव को लेकर उपभोक्ताओं को तरह-तरह से लुभाया जा रहा है। बताते हैं कि, रामकिशोर शर्मा पांच दिन से शराब के नशे में धुत था, सुबह होते ही प्रत्याशियों के दफ्तरों में जाकर शराब पीना शुरू कर देता था।
विज्ञापन
सोमवार को वह घर से ही नहीं निकल सका। शाम को करीब छह बजे लोगों को शक हुआ तो उसके घर में घुसे। यहां राम किशोर शर्मा चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ा था। ग्रामीणों ने तुरंत मामले की सूचना मृतक के बेटे को दी।
मंगलवार सुबह बिना पुलिस को सूचना दिए परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों की मानें तो अधिक शराब पीने से ही अधेड़ की मौत हुई है। उसने खाना खाया भी था या नहीं, इस बात की जानकारी किसी को नहीं है।
इससे पहले डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पतेई खालसा में सोमवार सुबह रामकुंवर के बेटे चंदू की अधिक शराब पीने से मौत हो गई थी।