फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   set top box

नव वर्ष के कार्यक्रम देखने हैं तो लगवाएं सेट टॉप बॉक्स

Thu, 31 Dec 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 31 Dec 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
set top box
सेट टॉप बॉक्स नहीं लगाए जाने से एक जनवरी से जिले के 5.5 लाख घरों में केबल टीवी का प्रसारण बंद हो जाएगा। मल्टी सिस्टम आपरेटर (एमएसओ) और मनोरंजन कर विभाग की लापरवाही के चलते केबल उपभोक्ताओं को यह दिक्कत उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन


फिलहाल शहर के ही करीब एक लाख से अधिक घरों में केबल टीवी का प्रसारण हो रहा है, लेकिन सिर्फ दो हजार घरों में ही अभी तक सेट टाप बाक्स लगाए जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने पिछले वर्ष 31 दिसंबर 2014 को बिना सेट टॉप बॉक्स लगाए केबल टीवी नहीं चलने देने के संबंध में आदेश दिए थे। लेकिन, इसे एक वर्ष तक के लिए बढ़ा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब 31 दिसंबर 2015 की रात 12 बजे से केबल टीवी को बंद करने के आदेश हैं। अब केवल सेट टाप बॉक्स के माध्यम से ही चल सकेगा। इससे यहां पूरे जिले के तकरीबन साढ़े पांच लाख घरों में चल रहा केबल टीवी बंद होने से टीवी डब्बा बन जाएंगे।

अमरोहा नगर पालिका क्षेत्र के अलावा मंडी धनौरा, गजरौला, हसनपुर, बछरायूं, उझारी, नौगावां सादात, जोया, सैदनगली, कैलसा, रजबपुर, चौधरपुर, बुढ़नपुर, डिडौली आदि के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी केबल टीवी कनेक्शन हैं। एक साल में मल्टी सिस्टम आपरेटर सिर्फ दो हजार सेट टाप बाक्स ही लगा सका है। केबल टीवी के एक जनवरी से बंद होने के कारण लोगों को दिक्कत होगी।

सेट टाप बाक्स के नाम पर वसूली
अमरोहा। जिले में सेट टॉप बाक्स के नाम पर जमकर अवैध वसूली की भी शिकायतें हैं। पांच सौ से सात सौ रुपये का सेट टाप बाक्स 15 सौ से 2000 रुपये में लगाया जा रहा है। इससे उपभोक्ताओं में भी गुस्सा है। इसकी वजह से भी सेट टॉप बॉक्स लगवाने में लोग रूचि नहीं ले रहे हैं।

डीएम ने लगाई एक जनवरी से रोक
अमरोहा। जिलाधिकारी वेद प्रकाश ने शासन के आदेश के बाद टाउन और क्षेत्र पंचायत एरिया में एक जनवरी से केबल टीवी संचालन पर रोक लगा दी है। इसका कड़ाई से पालन कराया जाएगा। आदेश का उल्लघंन करने वाले केबल आपरेटरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बिना सेट टॉप बॉक्स के अब अमरोहा नगर पालिका क्षेत्र, बीलना, हसनपुर, धनौरा, बछरायूं, उझारी, गजरौला, जोया आदि टाउन एरिया और क्षेत्र पंचायत के दायरे में आने वाले क्षेत्रों में एक जनवरी से केबल टीवी का संचालन नहीं हो सकेगा।

अमरोहा नगर में पांच हजार कनेक्शन हैं। इनमें करीब दो हजार लोगों के यहां सेट टॉप बाक्स लग चुका है। तीन हजार लोगों के यहां और सेट टॉप बाक्स लगाए जा रहे हैं।
-मोहम्मद अशद, मल्टी सिस्टम केबल ऑपरेटर

मनोरंजन कर विभाग चलवा रहा अवैध रूप से चैनल
अमरोहा। जिले में प्रमाणित केबल आपरेटर की मनमानी और मनोरंजन कर विभाग की साठगांठ से अवैध रूप से चैनल भी चलाए जा रहे हैं। साथ ही प्रमुख चैनल जैसे स्टार प्लास, जीटीवी, सोनी और कलर्स व लाइफ ओके के ऊपर विज्ञापन की पट्टियां भी चलाई जा रही हैं।

जब मनोरंजन कर विभाग से इसकी आरटीआई मांगी गई तो गोपनीयता भंग होने का आधार बनाकर सूचना नहीं दी गई। जिले में अमरोहा नगर समेत सभी उपनगरों में अवैध तरीके से लोकल समाचारों के चैनल भी चलाए जा रहे हैं और उन पर लोकल विज्ञापन दिखाकर केबल टीवी अधिनियम की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

अधिनियम में यह स्पष्ट है कि कोई भी फिल्म बनाकर उसका प्रसारण नहीं किया जा सकता। यदि प्रसारण किया जा रहा है तो उसे फिल्म प्रमाणन बोर्ड से सर्टिफिकेट लेना जरूरी है। न्यूज चैनल भी बिना सूचना प्रसारण मंत्रालय से लाइसेंस लिए बिना नहीं चलाए जा सकते हैं।


लेकिन आरटीआई में मनोरंजन कर अधिकारी ने इसकी जानकारी देने के बजाए गोपनीयता भंग होना बता दिया है। आरटीआई मांगने वाले में इसकी अपील आयुक्त के यहां की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed