फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   samman samaroh

‘पंचायतों में कराएं विकास कार्य’

Tue, 26 Jan 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 26 Jan 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
samman samaroh
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मानवाधिकार जागरूकता संघ की ओर से सोमवार को रेलवे स्टेशन रोड स्थित शिव मंदिर के हाल में ग्राम प्रधान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इसमें ग्राम प्रधानों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही ग्राम प्रधानों से अपने-अपने क्षेत्र में विकास करने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य अतिथि संघ के संरक्षक व पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल, विशिष्ट अतिथि उप जिलाधिकारी आजाद भगत सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. एलसी गहलौत ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बाद में गजरौला विकास खंड की ग्राम पंचायतों के नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद ने ग्राम प्रधानों से अपने-अपने क्षेत्र में विकास कार्य करने का आह्वान किया। उप जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि विकास कार्य में कहीं भी प्रधानों को कोई अड़चन आती है तो तत्काल प्रशासन को अवगत कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव बबलेश कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान, राष्ट्रीय सचिव लोकराम शर्मा समेत राहुल गहलौत, डा. बाकर अली, प्रदीप सिंह, साबिर हुसैन, मदन सिंह, धर्मेंद्र चौधरी, मोहित बंसल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed