फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   politics

सपा के दोनों गुटों के मन मिले, अब मिलकर कराएंगे रेनू का नामांकन

Tue, 29 Dec 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 29 Dec 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
politics
जुबिलेंट कंपनी के गेस्ट हाउस के बंद कमरे में सोमवार को तीन घंटे तक चली मैराथन बैठक में आखिरकार सपा के दोनों गुटों में सुलह हो गई।
विज्ञापन


इसी के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी घोषित होने के बाद कैबिनेट मंत्री महबूब अली और पूर्व कैबिनेट मंत्री चंद्रपाल सिंह के बीच उभरा मतभेद भी खत्म हो गया।

अमरोहा में पार्टी के पर्यवेक्षक कैबिनेट मंत्री साहब सिंह की मौजूदगी  में समझौते के बाद चंद्रपाल सिंह की पुत्रवधू रेनू चौधरी को मिलकर अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ाने की सहमति बन गई। अब पार्टी के सभी क्षेत्रीय दिग्गज एकजुट होकर एक जनवरी को रेनू चौधरी का नामांकन कराएंगे।
विज्ञापन


जनपद अमरोहा में जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव सात जनवरी को होगा, एक जनवरी को नामांकन होगा। बता दें कि समाजवादी पार्टी ने पिछले दिनों कैबिनेट मंत्री महबूब अली की पत्नी सकीना बेगम को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कैबिनेट मंत्री महबूब अली के खेमे में चुनाव की तैयारियां शुरू हो गईं थीं। इधर, अगले दिन ही पार्टी हाईकमान ने फैसला बदलते हुए सकीना बेगम की जगह पूर्व कैबिनेट मंत्री चंद्रपाल सिंह की पुत्रवधू रेनू चौधरी को प्रत्याशी घोषित कर दिया।

इससे दोनों खेमों के मतभेद उभरकर सामने आ गए। इसी बात को लेकर कैबिनेट मंत्री महबूब अली और पूर्व कैबिनेट मंत्री चंद्रपाल सिंह के बीच मनमुटाव के चलते दूरियां बढ़ने लगीं, मामला जब पार्टी हाईकमान तक पहुंचा तो सोमवार को जुबिलेंट कंपनी के गेस्ट हाउस में कैबिनेट मंत्री साहब सिंह की अगुवाई में समझौता वार्ता हुई।

इसमें कैबिनेट मंत्री महबूब अली, पूर्व कैबिनेट मंत्री चंद्रपाल सिंह, उनके पुत्र सरजीत सिंह और कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर शामिल हुए। दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक हुई वार्ता के बाद आखिरकार सुलह हो गई और मिलकर रेनू चौधरी को चुनाव लड़ाए जाने पर सहमति बनी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विजय पाल सैनी, मंडी धनौरा के विधायक एम चंद्रा भी मौजूद रहे।


जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी को लेकर कैबिनेट मंत्री महबूब अली और पूर्व कैबिनेट मंत्री व पूर्व सांसद चंद्रपाल सिंह के बीच चल रहा मतभेद अब समाप्त हो गया है। पार्टी एकजुट है, मुख्यमंत्री के आदेश और पार्टी से ऊपर कोई नहीं है। इस समझौता वार्ता के बाद तरह-तरह की हो रही चर्चा अब खत्म हो गई है। क्षेत्र के सभी दिग्गज एकजुट होकर एक जनवरी को रेनू चौधरी का जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कराएंगे।
- साहब सिंह, कैबिनेट मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed