{"_id":"d1ffeca667f9068cf3cd9ea58b844592","slug":"politics-hindi-news-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव बाप ने लड़ा, जीत गया बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव बाप ने लड़ा, जीत गया बेटा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Tue, 22 Dec 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाप ने चुनाव लड़ा और बेटा जीत गया। नन्हेड़ा अल्यारपुर गांव में कुछ ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है। गांव से बीस साल पहले जनपद मुरादाबाद के ब्लाक डींगरा कुंदरकी क्षेत्र के गांव रतनपुर कला में बस गए भूकन सिंह ने पिता के नाम पर प्रधानी की सीट कब्जा ली है। राज्य निर्वाचन आयोग से इसकी शिकायत की गई है।
प्रशासन और आयोग में भेजी शिकायत के अनुसार, भूकन पुत्र सूरज बीस साल पहले मुुरादाबाद जनपद के गांव रतनपुर कला में जाकर बस गया था। वहां की वोटर लिस्ट में भी उसका नाम है।
आरोप है कि, भूकन ने गुपचुप तरीके से नामांकन कराया था और पोस्टर पर अपने पिता सूरज को प्रत्याशी दर्शाकर अपना चुनाव चिह्न खड़ाऊं भी छपवा दिया। भूकन गांव में वोट मांगने भी एक दिन भी नहीं आया।
विज्ञापन
उसके भाई गांव में पिता सूरज के नाम पर वोट मांगते रहे थे। गांव वालों को यह बात पता ही नहीं चली कि चुनाव सूरज नहीं भूकन लड़ रहा है।
प्रत्याशी की असलियत तब सामने आई जब जीत का प्रमाण पर पिता सूरज के स्थान पर भूकन को मिला। प्रमाण पत्र पर भूकन का नाम लिखा हुआ था। गांव के ही महेंद्र सिंह समेत तमाम लोगों ने इसकी शिकायत आयोग, प्रशासन और एसपी के यहां की है।
लोगों को गुमराह कर प्रधान बनने वाले भूकन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की भी मांग की है। साथ ही गांव में दोबारा चुनाव कराने की आयोग से मांग की है।
प्रमाण के तौर पर पिता सूरज सिंह सैनी के नाम के लगे पोस्टर भी भेजे हैं जिनमें चुनाव चिह्न खड़ाऊं छपे हैं। पूरे गांव में यही पोस्टर लगे हुए हैं। प्रधान चुने गए भूकन सिंह का कहना है कि, हमने नियमानुसार नामांकन कराकर चुनाव जीता है और हमें पूरे गांव का समर्थन मिला है।