{"_id":"917d9b883c0d4914edeafd485df9e08e","slug":"nisha-in-gajraula-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साउथ इंडियन फिल्म बुलेट रानी में जलवा बिखेरेंगी निशा कोठारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साउथ इंडियन फिल्म बुलेट रानी में जलवा बिखेरेंगी निशा कोठारी
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sun, 15 Nov 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालीवुड अभिनेत्री निशा कोठारी साउथ इंडियन फिल्म बुलेट रानी में जलवा बिखेरेंगी। यह बात उन्होंने शनिवार की शाम संभल के एंचोड़ा कम्बोह में कल्कि महोत्सव में जाते वक्त हाईवे पर एक होटल में प्रेसवार्ता के दौरान बताई।
अभिनेत्री निशा कोठारी ने बताया कि वह हिन्दी फिल्मों के साथ-साथ साउथ इंडियन, भोजपुरी, तेलगू की फिल्मों में किरदार करने में रुचि रखती हैं। फिल्म में अपनी भूमिका देख कर फिल्मों का चयन करती हैं, फिर चाहे वह किसी भी भाषा में क्यों न हो।
अब तक वह 30 फिल्मों में काम कर चुकी हैं। एंचोड़ा कम्बोह में वह पहली बार कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम् का आशीर्वाद लेने आईं हैं।
वहीं एंचोड़ा कम्बोह में आयोजित कल्कि महोत्सव में अपनी आवाज का जादू बिखरने जा रहे गायक शब्बीर कुमार ने शनिवार रात मोबाइल पर अमर उजाला से कहा कि, वे 35 साल से हिंदी फिल्मों में गीत गा रहे हैं।
विज्ञापन
1984 में फिल्म बेताब में अभिनेता सनी देओल और अभिनेत्री अमृता सिंह पर फिल्माया गया गीत जब हम जवां होंगे, जाने कहां होंगे ने एक पहचान दी। यह गीत उनके कॅरियर का महत्वपूर्ण गीत है। इसी गीत से उन्हें नई पहचान मिली। अब तक वह सैकड़ों फिल्मों के लिए गीत गा चुके हैं।