{"_id":"753a5f67bd39b8d780612a730123777c","slug":"nazir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरजाना पेश कर रहीं सौहार्द्र की मिसाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरजाना पेश कर रहीं सौहार्द्र की मिसाल
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sat, 14 Nov 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलसा (अमरोहा) में भैया दूज पर कैलसा क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द्र की मिसाल देखने को मिली। मुस्लिम महिला फरजाना ने अपने मुंहबोले भाई बब्बन गुर्जर का भैया दूज पर तिलक कर लंबी आयु की कामना की।
क्षेत्र के धनौरा मुरादनगर ग्राम पंचायत के मझरा चक निवासी फरजाना और पड़ोसी गांव चुबका के बब्बन गुर्जर के परिवार के बीच गहरी दोस्ती है। इनके बीच सांप्रदायिकता की दीवार दूर-दूर तक नहीं दिखती है।
दोनों के परिवार एक दूसरे के हर सुख-दुख में शरीक होते हैं। फरजाना शादी से पहले से ही अपने मुंह बोले भाई बब्बन गुर्जर को राखी बांधती आ रही हैं। भैया दूज पर भी भाई को तिलक लगाना नहीं भूलतीं।
विज्ञापन
कई साल पहले फरजाना का निकाह पायंती कलां गांव में हो गया। इसके बाद भी फरजाना का अपने मुंह बोले भाई बब्बन गुर्जर के घर जाकर उसको राखी बांधना और भैया दूज पर तिलक लगाकर दीर्घायु की कामना करना जारी है। फरजाना और बब्बन गुर्जर क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द के मिसाल बन गए हैं।