{"_id":"9251a80eae3ae662f6e850d41e95d510","slug":"nagar-kirtan-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुनानक देव जयंती की पूर्व संध्या पर निकाली भव्य कीर्तन शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुनानक देव जयंती की पूर्व संध्या पर निकाली भव्य कीर्तन शोभायात्रा
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
Updated Wed, 25 Nov 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुनानकदेव के 547 वें प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर मंगलवार को भव्य नगर कीर्तन शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। इस दौरान बैंड बाजों की धुनों पर बजे रहे गुुरुनानक देव के भजनों से शहर का वातावरण भक्तिमय हो गया।
महिलाओं ने गुरु नानक देव का गुणगान किया। गुरुद्वारे में शब्द- कीर्तन हुआ। संगत को निहाल किया। लंगर छकाया गया।
गुरुनानक देव का जन्म दिवस प्रकाश पर्व के रूप में भी मनाया जाता है। बुधवार को 547 वां प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। मंगलवार को आजाद रोड स्थित गुरुद्वारे से नगर कीर्तन शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई।
शोभा यात्रा आजाद रोड से जेएस कालेज, बड़ा बाजार, मोहल्ला कोट, गांधी मूर्ति होते हुए पुन: गुुरुद्वारे पर संपन्न हुई। शोभायात्रा के साथ-साथ पंज प्यारे आगे-आगे चलते रहे।
विज्ञापन
वहीं महिलाएं और युवती गुरुनानक देव का गुणगान करते हुए रास्ता बुहारती हुई शोभायात्रा के साथ-साथ चलती रही। वहीं बैंडबाजों की धुन पर बज रहे भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
शोभायात्रा संपन्न होने पर लंगर का प्रसाद बांटा गया। यहां, सरदार बलवंत सिंह, पप्पी, चरनजीत सिंह, अरविंद सिंह, महेंद्र सिंह, सुरजीत सिंह, प्रीतम सिंह, सतनाम सिंह बख्शी, मंगत सिंह, मंजीत सिंह रहे।
आज सजाई जाएगी दीपमाला
गुरुनानक देव की जयंती के अवसर पर बुधवार को वासुदेव तीर्थ स्थल पर शब्द- कीर्तन और पाठ होगा। जिसमें बाहर से आने वाले रागी जत्था संगत को निहाल करेगा। लंगर छकाया जाएगा। इसके बाद आजाद रोड स्थित गुुरुद्वारे में रात्रि में दीपमाला सजाई जाएगी। शब्द कीर्तन का पाठ होगा। आतिशबाजी छोड़ी जाएगी। लंगर छकाया जाएगा।