फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   mushayara

दाग जमाने से मिटा दे या रब...

Tue, 01 Mar 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 01 Mar 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
mushayara
नगर के मोहल्ला कायस्थान में रविवार रात आल इंडिया मुशायरे का आयोजन किया गया। इसमें तमाम शायरों ने एक से बढ़कर एक कलाम पेश किए। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने दीवान ए हसन किताब का विमोचन किया।
विज्ञापन


मोहल्ला कायस्थान में रात सुलेमान फराज हसनपुरी की तीसरी किताब दीवान ए हसन के विमोचन को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पालिका के अधिशासी अधिकारी मंजूर अहमद खां ने दाग नफरत के जमाने से मिटा दे या रब, आज इंसा को इंसान बना दे या रब...कलाम पेश किया तो अगर हम एक हो जाएं जमाने को हिला देंगे, जो दहशतगर्द हैं उनको जमाने से मिटा देंगे... कलाम अबुजर नवेद किरतपुरी ने पेश किया।
विज्ञापन


खामोशी छुपाती है ऐब और हुनर दोनों, शख्सियत का अंदाजा गुफ्तगू से होता है... कलाम अल्लमा शम्स रंजी ने पेश किया। इसके अलावा शायर वशीम अल्वी और शायरा मीना खान ने भी कलाम पेश किए। इससे पहले शमा रोशन शाहिद हसन सैफी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले मुशायरे के मुख्य अतिथि रहे कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने दीवान ए हसन किताब का विमोचन किया। इस दौरान जावेद जरताब, शाहनवाज अंसारी, याकूब अंसारी, मतलूब सलमानी, शकील मलिक, रईस सलमानी, बदर कुरैशी, फरत इकबाल, ताहिर वसीम, नदीम खान, अशरफ खान आदि लोग मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed