{"_id":"91d33865d6ae1fd62293423dc2418064","slug":"murder-hindi-news-137","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की चाकू गोदकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की चाकू गोदकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Fri, 22 Jan 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव मरौरा में एक मंदिर पर रहकर पूजा पाठ करने वाले युवक(पुजारी) की चाकू से गोदकर बुधवार रात हत्या कर दी गई। सुबह ग्रामीण मंदिर गए तो उसकी खून से लथपथ लाश मिली।
जल्द ही इसकी सूचना पूरे गांव में फैल गई। सूचना पर पुलिस भी वहां पहुंच गई। उसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर मृतक के दो भतीजों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव मरौरा का रहने वाला रामकुंवर (45) पुत्र शेर सिंह की पत्नी की करीब चौदह-पंद्रह साल पहले मौत हो गई थी। मृतक के एक बेटी और एक बेटा है। मृतक ने बेटी का विवाह कर दिया है और बेटा विनोद भी बहन के पास ही रहता है।
विज्ञापन
बताते हैं कि मृतक ने अपनी एक एकड़ जमीन अपने दामाद के नाम कर दी थी। इस बात को लेकर मृतक और भाइयों के बीच नाराजगी थी। इधर, पत्नी की मौत के बाद से वह मंदिर पर ही झोपड़ी डालकर रहने लगा।
बुधवार रात रामकुंवर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार सुबह जब ग्रामीण मंदिर गए तो खून से लथपथ लाश मिली। मंदिर से दानपात्र और डेक भी चोरी हो गए थे। इसकी सूचना जल्द ही पूरे गांव में फैल गई।
इससे मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना अध्यक्ष डीसी शर्मा ने बताया कि मृतक के बेटे विनोद की तहरीर पर मृतक के भतीजे शीलचंद और हरबंश पुत्र शिवदत्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।