फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   moharram

या हुसैन या हुसैन पुकारते पहुंचे कर्बला

Sun, 25 Oct 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 25 Oct 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
moharram
गमगीन माहौल में कर्बला के शहीदों की याद में शहर में ताजिया के जुलूस बरामद किए गए। इमामबाड़ों से तुरबतों के जुलूस भी निकले। जबकि इमामबाड़ा लकड़ा में जंजीर का मातम किया गया।
विज्ञापन


अंजुमन तहफ्फुजे अजादारी के तत्वावधान में शनिवार की सुबह छह बजे इमामबाड़ा मुसम्मात नूरन से तुरबतों का पहला जुलूस बरामद हुआ। जो, बिजनौर मार्ग स्थित कर्बला पहुंचा। इसके बाद जाफरी, सट्टी, हक्कानी, काजीजादा, पचदरा गुजरी, कटरा गुलाम आदि मोहल्लों से जुलूस निकाले गए।
विज्ञापन


इमामबाड़ा लकड़ा में मजलिस हुई। तख्त और दुलदुल बरामद हुआ और फिर अजादारों ने जंजीर का मातम कर खुद को लहूलुहान कर लिया। दोपहर एक बजे इमामबाड़ा सुगरन और कटरा में मजलिसें हुई। कर्बला की खाक से बनी तस्बीह की जियारत कराई गई। जो इमाम हुसैन की शहादत के वक्त लाल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद शहर के विभिन्न मोहल्लों से ताजियों के जुलूस बरामद हुए। शफातपोता का ताजिया सबसे ऊंचा 34 फिट का था। वहीं, दानिशमंदान से तुरबतों का जुलूस रेलवे लाइन पार स्थित कर्बला पहुंचा। सभी जुलूसों का संचालन अंजुमन रजाकाराने हुसैनी ने किया।


सिब्ते जमाल, खल्लाक हैदर, ताहिर अब्बास, कशबर रजा, रिजवान अली, समर अली, बाकर रजा, काशिम अब्बास, शहनाज हैदर, मास्टर हसन अब्बास, बकारुल हसनैन खां, गदीर अली आदि के अलावा इकबाल हुसैन खां, खुर्शीद हैदर जैदी, मोहम्मद तकी, हुसैन हैदर, शुऐब रजा, अफजाल मुनाजिर, कमाल हैदर, नवैद असगर, सिब्ते जमाल, खल्लाक हैदर, ताहिर अब्बास, रिजवान हैदर, समर रजा, सिकंदर रजा, शरफ अली खां, रजाकमाल, कसवर रजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed