{"_id":"6b0356c2a40831fcc9006f45","slug":"in-two-days-5600-people-filled-out-voting-forms-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-178466-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दो दिन में 5600 लोगों ने वोट बनवाने को भरे फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दो दिन में 5600 लोगों ने वोट बनवाने को भरे फार्म
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दूसरे दिन रविवार को 1625 बूथों पर बीएलओ मतदाता सूची लेकर बैठे। कहीं भीड़ रही तो कहीं इक्का-दुक्का मतदाता पहुंचे। रविवार को 2600 लोगों ने नए वोट बनवाने के लिए फार्म-6 भरे। शनिवार और रविवार को मिलाकर यह संख्या 5600 पहुंच गई। वहीं, 2800 लोगों ने नाम संशोधन के लिए आवेदन किया। अब 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान चलेगा।
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे अभियान में मतदाता सूची में नाम जांचने, नए नाम जोड़ने और संशोधन के आवेदन लिए गए। अगले वर्ष प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सूची दुरुस्त की जा रही है। रविवार दोपहर एक बजे राजकीय इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 164 से 167 तक 14 लोग नाम जुड़वाने और संशोधन कराने पहुंचे थे। दोपहर 1:30 बजे नगर पालिका परिसर के बूथ संख्या 94 से 99 तक इक्का-दुक्का मतदाता पहुंचे, जबकि दो बजे आईएम इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 85 से 91 तक फार्म-6 भरने वालों की भीड़ रही।
एसआईआर में मतदाता सूची से हटे नामों का भी सत्यापन कर पात्र लोगों के नाम शामिल किए जा रहे हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व गरिमा सिंह ने बताया कि 28 और 29 नवंबर को भी सभी निर्धारित बूथों पर विशेष अभियान चलेगा।
विज्ञापन
.....
मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए बूथों पर लगे विशेष कैंप
हसनपुर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को क्षेत्र के बूथों पर कैंप लगाए गए। नगर पालिका कैंप में बीएलओ दिनेश कुमार और सोनू कुमार की मौजूदगी में नए वोट के सात और नाम कटवाने का एक आवेदन मिला। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज कैंप में बीएलओ मोनू पाल, कौशल गुप्ता, योगेश कुमार, अब्दुल्ला और पंकज कुमार ने सेवाएं दीं। यहां फार्म-6 के आठ और फार्म-7 के दो आवेदन जमा हुए। वहीं, आदमपुर क्षेत्र के गांव दमगढ़ा और ढबारसी क्षेत्र के फत्तेपुर स्थित प्राथमिक विद्यालयों में भी बीएलओ मौजूद रहे। संवाद
....
सिर्फ चार महिलाएं ही पहुंची बूथ पर
कैलसा। देहात क्षेत्र के ग्राम नन्हेड़ा अलयारपुर में लगे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत बूथों पर विशेष कैंप लगे। इसमें बीएलओ मनोज रानी ने बताया कि रविवार में बूथ नंबर 69 पर दो महिलाओं के फॉर्म आए हैं और बूथ नंबर 70 पर भी दो महिलाओं के फॉर्म 6 आए।
.......