{"_id":"6b0356b3a5d7d4b3df0b5874","slug":"aimim-leader-hosts-a-biryani-feast-following-azam-khans-statement-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-178461-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: आजम खां के बयान पर एआईएमआईएम नेता ने दी बिरयानी की दावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: आजम खां के बयान पर एआईएमआईएम नेता ने दी बिरयानी की दावत
विज्ञापन
हसनपुर(अमरोहा)। सपा नेता मोहम्मद आजम खां के हैदराबादी बिरयानी पर बयान के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। एआईएमआईएम नेता एवं बिजनौर-हापुड़ प्रभारी हाजी शहजाद खान ने अपने आवास पर कार्यक्रम कर कार्यकर्ताओं और लोगों को हैदराबादी बिरयानी की दावत दी।
हाजी शहजाद खान ने कहा कि जेल में रहने के कारण शायद आजम खां क्षेत्र की जनता का पसंदीदा स्वाद भूल गए हैं। उन्होंने दावा किया कि जौहर विश्वविद्यालय पर संकट के समय एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले समर्थन में उतरकर प्रदेशभर के जिलाधिकारी मुख्यालयों पर ज्ञापन दिए थे।
उन्होंने बताया कि एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर आजाद के बीच गठबंधन पर सहमति बन चुकी है, लेकिन सीटों का बंटवारा तय होना बाकी है। उन्होंने गठबंधन में हसनपुर विधानसभा सीट एआईएमआईएम को देने की मांग की। तर्क दिया कि पिछले निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशी मामूली अंतर से हारे थे। इस मौके पर मोबीन खान, मेहताब शेख, हाजी गयासुद्दीन सैफी और निजाम नश्तर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।