फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   mlc election

अर्द्ध सैनिकबलों की निगरानी में एमएलसी चुनाव हो

Wed, 02 Mar 2016 12:25 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा Updated Wed, 02 Mar 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
mlc election
भाजपा की एमएलसी उम्मीदवार ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आरओ और आब्जर्वर को  ज्ञापन सौंपकर कहा कि नौ बूथ ऐसे हैं, जिन पर सत्ता पक्ष के लोग धांधलेबाजी और बूथ कैप्चरिंग करने की योजना बना रहे हैं। केंद्रीय बल या पीएसी की  निगरानी में चुनाव कराने की मांग की।
विज्ञापन


भाजपा की मुरादाबाद-बिजनौर  स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की भाजपा से एमएलसी प्रत्याशी आशा सिंह मंगलवार को विधान परिषद सदस्य जयपाल सिंह व्यस्त के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची।
विज्ञापन


आरओ  तथा आब्जर्बर वीआर जाधव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि तीन मार्च को एमएलसी का चुनाव होगा। सत्ता पक्ष के लोग बूथ कैप्चरिंग कर चुनावी प्रक्रिया को बाधित करने की योजना बना रहे हैं।  जिन पर गड़बड़ी की आशंका  है, उनकी सूची सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरओ तथा आब्जर्वर से बूथों को अतिसंवेदनशील घोषित  करने, सीसीटीवी कैमरे लगवाने के साथ ही केंद्रीय बल या पीएसी की निगरानी  में चुनाव कराने की मांग की। कहा कि बीडीओ और एडीओ पंचायत विधायकों और मंत्रियों के दबाव में रहते हैं।


साथ ही वोटर इनके प्रभाव में रहते हैं। लिहाजा इनकी ड्यूटी चुुनाव में नहीं लगाई जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष  डा.ऋषिपाल नागर, पूर्व एमएलसी डा.हरि सिंह ढिल्लो, अतुल जैन, राम सिंह  सैनी, युद्धवीर सिंह, अतुल पंडित आदि साथ रहे।

इन बूथों पर है गड़बड़ी की आशंका
1-ब्लाक कार्यालय दलपतपुर ब्लाक मूंढापांडे
2-ब्लाक कार्यालय भोजपुर ब्लाक भगतपुर
3-ब्लाक कार्यालय कुंदरकी ब्लाक डींगरपुर
4-ब्लाक कार्यालय मुरादाबाद ब्लाक मुरादाबाद
5-ब्लाक कार्यालय रजपुरा
6-ब्लाक कार्यालय गुन्नौर
7-ब्लाक कार्यालय बहजोई
8-ब्लाक कार्यालय जुनावई
9-ब्लाक कार्यालय जोया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed