{"_id":"c1cd30ae460c82705d673728ea70e02a","slug":"meeting-hindi-news-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सपा के गुंडाराज से तंग आ चुकी है जनता’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सपा के गुंडाराज से तंग आ चुकी है जनता’
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Mon, 28 Dec 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं नेता प्रतिपक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने रविवार को शहर के हिल्टन कांवेंट स्कूल में बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में सपा और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि, जनता सपा के गुंडाराज से तंग आ चुकी है और बसपा सुप्रीमा ही इसका खात्मा कर सकती हैं।
लिहाजा कार्यकर्ता मेहनत करें, क्योंकि आने वाला वक्त बसपा का है। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्होंने अगले विधानसभा चुनाव में पार्टी के पूर्ण बहुमत से वापसी की हुंकार भरी।
आरोप लगाया कि, प्रधानी और जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में बड़े स्तर पर धांधलेबाजी हुई और सपा के गुंडों के साथ मिलकर प्रशासन ने बसपा समर्थित प्रत्याशियों को हराने का काम किया।
विज्ञापन
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे दिनों के वादे पर भी सवाल खड़े किए। आरोप लगाया कि, भाजपा एक बार फिर राम मंदिर के नाम पर माहौल खराब करने की साजिश रच रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मेहनत कर सर्व समाज को पार्टी से जोड़ने की भी अपील की।
जोनल कोआर्डिनेटर गिरीश चंद जाटव, ब्रह्मस्वरूप सागर, चंद्रपाल सैनी, डा.होरी सिंह, नौशाद अली, जयदेव सिंह, डा.संजीव लाल, गंगासरन खड़गवंशी, शेर सिंह बौद्घ, मुजाहिद चौधरी रहे।
नहीं हो सकी जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी की घोषणा
अमरोहा। हिल्टन कांवेंट स्कूल में आयोजित बसपा की समीक्षा बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी कि संभवत: नसीमुद्दीन सिद्दीकी पार्टी समर्थित जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के नाम की घोषणा करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। जिलाध्यक्ष शेर सिंह बौद्घ ने बताया कि अमरोहा से पार्टी अपना प्रत्याशी नहीं उतारेगी।