फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   loot

प्रापर्टी डीलर ने ही रचा था लूट का ड्रामा

Wed, 06 Jan 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Wed, 06 Jan 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
loot
बैंककर्मी से उधार ली गई तीन लाख की रकम हड़पने के लिए प्रॉपर्टी डीलर ने ही लूट का ड्रामा रचा था। पुलिस का कहना है कि, प्रापर्टी डीलर ने इसके लिए तीन बदमाशों से पंद्रह हजार रुपये में वारदात करने की बात तय की थी।
विज्ञापन


दो बदमाशों को गिरफ्तार कर पुलिस ने इसका खुलासा कर दिया है, लूट की रकम भी बरामद कर ली है। वहीं एक बदमाश फरार है। पुलिस का कहना है कि, इन्हीं बदमाशों ने लूट की दो और वारदातें भी कुबूल की हैं।
विज्ञापन


सीओ मोहनलाल ने मंगलवार को थाना परिसर में प्रेस वार्ता के दौरान इसकी जानकारी दी है। इससे पहले चार बदमाशों की ओर से वारदात को अंजाम देने की बात कही जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला विजय नगर निवासी प्रॉपर्टी डीलर बबलू उर्फ रमेश सिंह पुत्र भोपाल सिंह से सशस्त्र बदमाशों ने सोमवार दोपहर दो बजे गजरौला और मझोला गांव के बीच तीन लाख रुपये से भरा थैला लूट लिया था।

वारदात को अंजाम देकर बदमाश सड़क किनारे ईख के खेत में घुस गए। बाद में उनका पता नहीं चला, छानबीन के दौरान पुलिस ने ईख में छुपे दिलशाद पुत्र इलियास निवासी मोहल्ला जलालनगर को हिरासत में लिया था।

पुलिस का कहना है कि, जब दिलशाद से पूछताछ की गई तो कड़ियां मिलती गईं। सीओ मोहनलाल ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर ने कुछ समय पहले रिश्तेदार श्याम सिंह पुत्र दल सिंह निवासी गांव तोकरा थाना बछरायूं को खादगूजर प्रथमा बैंककर्मी आरडी यादव से तीन लाख रुपये उधार दिलाए थे।

रिश्तेदार ने पूरी रकम प्रॉपर्टी डीलर को वापस कर दी थी। इसपर प्रॉपर्टी डीलर की नीयत खराब हो गई। उसने रकम हड़पने के लिए उसने दिलशाद से संपर्क कर वारदात की योजना बना डाली। लूट की इस साजिश को दिलशाद के अलावा शानू पुत्र अजीज निवासी जलालपुर व सद्दाम पुत्र फय्याज निवासी काशीराम कालोनी थाना गजरौला (अमरोहा) ने अंजाम दिया।

प्रॉपर्टी डीलर ने लूट के लिए तीनों बदमाशों से पंद्रह हजार रुपये में सौदा तय किया था। सीओ ने बताया कि तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कर लिया गया है। दिलशाद और शानू को गिरफ्तार कर चालान किया जा रहा है, जबकि सद्दाम फरार चल रहा है।

लूट की रकम में से 2 लाख 80 हजार रुपये और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद कर ली गई है। इसके अलावा प्रॉपर्टी डीलर बबलू उर्फ रमेश के खिलाफ झूठी सूचना देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर धारा 151 में चालान किया गया है। खुलासे के दौरान उप जिलाधिकारी आजाद भगत सिंह, थानाध्यक्ष उपेंद्र यादव मौजूद रहे।

दो और वारदात को दिया था अंजाम
गजरौला। प्रापर्टी डीलर लूटकांड की साजिश में शामिल तीन बदमाशों में से दो बदमाशों ने क्षेत्र में पिछले दिनों हुई दो और लूट की वारदातों को अंजाम दिए जाने की बात स्वीकार की है।

सीओ ने बताया कि शानू और सद्दाम ने ही चार सितंबर 2015 को मोहल्ला नाईपुरा में जुबिलेंटकर्मी के घर में परिजनों को बंधक बना कर लूटपाट की थी। इसके अलावा आठ अक्तूबर को पीएनबी के निकट एक लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपी शानू से एक जोड़ी पाजेब और दस हजार रुपये बरामद किए गए हैं।




पुलिस टीम को ढाई हजार का इनाम
गजरौला। प्रापर्टी डीलर लूटकांड का चौबीस घंटे में अंदर खुलासा करने पर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को ढाई हजार का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष उपेंद्र यादव, उप निरीक्षक संजीव कुमार, एचसीपी ओमपाल, कांस्टेबल राहुल, धनदीप नागर व सुनील कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed