{"_id":"cafe34d57894b35116d1b21776c2bfaf","slug":"karent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करेंट से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करेंट से युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Wed, 06 Jan 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा देहात थाना क्षेत्र में गन्ना लदे ट्रैक्टर ट्राली ने घरेलू लाइन के लिए गाड़ रखी बल्ली को तोड़ दिया। इसे खड़ी करते समय एक युवक ऊपर गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया।
देहात थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव निवासी रामौतार जाटव के घर के सामने से बिजली की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। बल्ली गाड़कर उसने घर के लिए लाइन खींच रखी है। मंगलवार की सुबह गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मारकर बल्ली को तोड़ दिया।
रामौतार का 22 वर्षीय बेटा धर्मेंद्र बल्ली को खड़ी कर रहा था। इसी दौरान बल्ली ऊपर गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया। उस समय बिजली आ रही थी। बल्ली हाईटेंशन लाइन से छू जाने के कारण धर्मेंद्र को करेंट लग गया।
विज्ञापन
बड़ी मशक्कत के बाद उसे लाइन से छुड़ाया गया, लेकिन तब तक मौत हो गई थी। धर्मेंद्र की मौत की खबर पर वहां भीड़ लग गई। मां अतरो देवी-पिता रामौतार का रो रोकर बुरा हाल था। गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
बिजली विभाग के खिलाफ लोगों में था गुस्सा
गांव में हाईटेंशन लाइन गुजर रही है, लेकिन तारों के नीचे जाल नहीं बिछाया गया है। ग्राम प्रधान कलुआ सिंह, केहर सिंह, सूरज सिंह, रामौतार, कामेंद्र सिंह, रघुवीर सिंह आदि ग्रामीणों का कहना था कि विद्युत विभाग से कई बार शिकायत कर तारों के नीचे जाल बिछाने की मांग की थी। ग्रामीणों का कहना था कि हाईटेंशन लाइन के नीचे जाल बिछा होता तो धर्मेंद्र की जान नहीं जाती।