{"_id":"e787f4793af0843c845aefa38d56351a","slug":"karan-mehra-s-family-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करन की सफलता से खुश हैं घरवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करन की सफलता से खुश हैं घरवाले
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
Updated Mon, 30 Nov 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
नैतिक यानी करन मेहरा के मम्मी-पापा रविवार को नगर में स्थित कमाल शाह की
विज्ञापन
मजार पर माथा टेकने आए थे। करन मेहरा का पूरा परिवार कमाल शाह का मुरीद है
और साल में दो बार बाबा की दरगाह पर माथा टेकने आते हैं। कमाल शाह दरगाह के
सज्जादानशीन विजय अग्रवाल के पेट्रोल पंप पर मीडिया के लोगों से बातचीत
करते हुए पापा अजय मेहरा ने बताया कि करन अपनी सिंगर पत्नी निशा रावल के एक
कार्यक्रम के सिलसिले में लंदन गया हुआ है।
निशा रावल सिंगर हैं और हाल ही में उनकी एक म्यूूजिक एलबम भी रिलीज हुई है। उसका निर्देशन करन मेहरा ने ही किया है। अजय मेहरा का कहना है कि करन का सपना हालीवुड की फिल्मों में काम करना है और सीरियल के बाद उसका सारा फोकस उस पर ही रहना है।
यह रिश्ता क्या कहलाता है, ने स्टार प्लस पर सर्वाधिक प्रसारित होने वाले एपिसोड का रिकार्ड तोड़ दिया है।अभी तक 1862 एपिसोड प्रसारित हुए हैं और स्मृति इरानी के क्योंकि सास भी बहू थी, के रिकार्ड को त़ोड़ दिया है। इस अवसर पर करन का भाई कुणाल मेहरा भी मौजूद थे।