{"_id":"5f999b90566e972b4a01bc0b08ef48dc","slug":"jila-panchayat-adhyakshya-chunav-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पूनम अरुण को नामांकन से रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने पूनम अरुण को नामांकन से रोका
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
Updated Sat, 02 Jan 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहात थाना क्षेत्र के गांव तेलीपुरा निवासी जिला पंचायत सदस्य पूनम अरुण
विज्ञापन
पुत्र रामकुमार अरुण ने जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के लिए नामांकन
पत्र खरीदा था।
उन्हें शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन करना था। लेकिन सुबह दस बजे देहात थाना एसओ देवेंद्र सिंह धामा थाने की फोर्स को लेकर उनके घर पहुंच गए और घर में घुसकर सभी परिजनों के मोबाइल कब्जे में ले लिया। किसी भी सदस्य को घर से बाहर नहीं जाने दिया गया। जो लोग मिलने पहुंचे उन्हें भी नजरबंद कर दिया गया।
पुलिस की नजरबंदी के कारण पूनम अरुण अपना नामांकन पत्र नहीं दाखिल कर सकीं। पुलिस यहां से अपराह्न तीन बजे के बाद ही निकली। पूनम के पति अरुण कुमार ने बताया कि इसकी शिकायत चुनाव आयुक्त से की गई है। प्रशासन की मनमानी के खिलाफ चैन से नहीं बैठा जाएगा। सत्ता के दबाव में ऐसा किया गया है।
जिलाधिकारी वेद प्रकाश ने बताया, प्रत्येक सदस्य को नामांकन पत्र दाखिल करने का अधिकार है। लेकिन पूनम अरुण को घर में नजरबंद करने की शिकायत नहीं मिली है। यदि शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।