फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   jalasa

इस्लाम अमन और सलामती का दीन

Wed, 23 Dec 2015 12:17 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा Updated Wed, 23 Dec 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
jalasa
मुस्लिम कमेटी के जेरे एहतमाम में ईद मिलादुन्नबी का 10वां जलसा- ए- सीरते पाक मंगलवार की रात मोहल्ला दानिशमंदान में अंगूर वाली मस्जिद के नजदीक आयोजित हुआ।
विज्ञापन


जिसका आगाज हाफिज शमीम अमरोही ने तिलावते कुराने पाक से किया। मौलाना साद, जुबैर सैफी, असलम बकाई ने नात का नजराना पेश किया।

जलसे को खिताब करते देवबंद के आलिमेदीन मौलाना इरफान उल्ला खां ने फरमाया कि हम सब मिलकर हजरत मुहम्मद की यौमे विलादत ईदे मिलादुन्नबी मना रहे हैं। इसी के साथ रसूल के बताए रास्ते पर चलें और अपनी जिंदगी में कुरान का बोलबाला करें।
विज्ञापन


कुरान की तालीम हासिल करें और उस पर अमल करके अपनी जिंदगी में उतारें। क्योंकि अल्लाह के रसूल फरमाया है, जिसने कुराने पाक हिफ्ज कर लिया, हश्र के मैदान में जहां सारी आदम की औलाद जमा होगी, उसके मां-बाप को ताज पहनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताज की रोशनी के सामने सूरज की रोशनी फीकी पड़ जाएगी। उन्होंने कहा कि जब हजरत मुहम्मद दुनिया में तशरीफ लाए, तो जिहालत थी। लेकिन आपने जहालत की तारीकी को इल्म के नूर में मुनव्वर कर दिया।

उन्होंने कहा कि रोजे अजल से इस्लाम अमन और सलामती का दीन है। जब इंसान जमीन पर पहुंचा भी नहीं था अल्लाह ने इस जमीन पर अपना घर खाना-ए-काबा बनाया और फरमाया कि यह अमन का गहवारा है।


अल्लाह ने शहरे मक्का को अमन का शहर कहा है। इस मौके पर तमाम लोग मौजूद रहे। सदारत मोहम्मद जकी कुरैशी व निजामत मुस्लिम कमेटी के सदर हाजी खुर्शीद अनवर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed