फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ganga men dubi beti

गंगा में डूबी संभल के सफाईकर्मी की बेटी

Tue, 23 Feb 2016 12:29 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा Updated Tue, 23 Feb 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
ganga men dubi beti
गोताखोर तलाश में जुटे हुए हैं। देर शाम तक गोताखोरों को भी लड़की को तलाशने में कामयाबी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

संभल के मोहल्ला आलम सराय निवासी अनिल उर्फ बिच्छू नगर पालिका परिषद् संभल में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत है।

पूर्णिमा पर सोमवार को अनिल के भाई महीपाल ने तिगरी गंगा तट पर भंडारे का आयोजन किया था। जिससे पूरा परिवार तिगरी आया हुआ था। सुबह साढ़े 11 बजे करीब भंडारा समापन की ओर था। उसी समय अनिल की 11 वर्षीय बेटी तान्या परिवार के अन्य बच्चों के साथ बंदे पर खेल रही थी।

खेलते समय अचानक तान्या का पैर फिसल गया और वह गंगा में जा गिरी। बच्चों की चीख पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मी भी पहुंच गए। पुलिस ने एक गोताखोर को तत्काल गंगा में उतार कर तलाश कराई। करीब एक घंटे की तलाश के बावजूद तान्या नहीं मिली। दोपहर बाद गोताखोरों की टीम तलाश में जुट गई। देर शाम तक तान्या का सुराग नहीं लग सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed