फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fever

अब बुखार ने ली तीन की जान

Tue, 22 Sep 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 22 Sep 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
fever
डेंगू और रहस्यमय बुखार से क्षेत्र में मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को चकफेरी की युवती ने डेंगू से, जबकि जाटवों वाली मढ़ैय्या की बालिका समेत दो बच्चे बुखार से हारकर जान गंवा बैठे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और क्षेत्र में दहशत है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन




गंगेश्वरी क्षेत्र के गांव चकफेरी निवासी पूनम(22) पुत्री गिरिराज को चार दिन से बुखार आ रहा था। निजी चिकित्सक के यहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे डेंगू होने की बात कही। बाद में उसे मेरठ रेफर कर दिया, सोमवार को मेरठ में उपचार के दौरान पूनम ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा गांव पौरारा की जाटवों वाली मढै़य्या निवासी शिवानी(10) पुत्री जितेंद्र कक्षा पांच की छात्रा है। तीन दिन से शिवानी को बुखार आ रहा था।
विज्ञापन



सोमवार को उसने निजी चिकित्सक के यहां दम तोड़ दिया। इसके अलावा ढबारसी क्षेत्र के गांव पशुआ नंगला निवासी अरूण(09) पुत्र बलधीर सैनी कक्षा तीन का छात्र था। तीन दिन से बुखार से पीड़ित था। आज उसने हसनपुर के निजी चिकित्सक के यहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि अरून दो बहनों का इकलौता भाई है।  इसके अलावा क्षेत्र के गांव शब्दलपुर शर्की में नन्हे पुत्र रतन सिंह को भी डाक्टरों ने डेंगू की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed