फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   festival

गणपति बप्पा...अगले बरस तू जल्दी आ

Tue, 22 Sep 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 22 Sep 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
festival
श्री गणेश उत्सव मंडल की ओर से बेगम सराय के शिव मंदिर पर आयोजित पांच दिवसीय गणेश महोत्सव का विधिवत समापन हुआ। गणेश प्रतिमा विसर्जन से पूर्व नगर में भव्य शोभायात्रा धूूमधाम के साथ निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गुलाल की होली खेली गई। श्रद्घालुओं ने बृजघाट पहुंचकर गंगा में गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया।
विज्ञापन




गणेश चतुर्थी के दिन शिव मंदिर में गणेश प्रतिमा स्थापित की गई थी। गणेेश प्रतिमा की प्रतिदिन पूजा-अर्चना की गई। मोदक का भोग लगाया गया। शाम को भजन संध्या का आयोजन हुआ। सोमवार को पांच दिवसीय गणेश उत्सव का समापन हुआ। गणेश प्रतिमा विसर्जन से पूर्व शिव मंदिर परिसर से धूमधाम के साथ नगर शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन



शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गांधी मूर्ति पर संपन्न हुई। इस दौरान गुलाल की होली खेली गई, प्रसाद का वितरण हुआ। शोभायात्रा का कई स्थानों पर स्वागत किया गया। यहां से गणेश प्रतिमा को गंगा में विसर्जन के लिए ब्रजघाट ले जाएगा। काफी संख्या में श्रद्घालु ब्रजघाट गए। विधिविधान के साथ गंगा मैया में गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



गणेश भगवान के जयकारे लगाए गए। इस दौरान पूरा माहौल गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ से भक्तिमय हो उठा।  इसके बाद प्रसाद का वितरण हुआ। इस दौरान संपत राव पाटिल, दिलीप पाटिल, सरेश पाटिल, राजू पाटिल, रमेश पाटिल, विट्ठल राव पाटिल, सतीश, मनोज वर्मा, कुंवर विनीत, सतीश चंद्र सर्राफ, विवेक अग्रवाल, गौरव वाष्णे, अर्पित, रवि, निनित गेरा, रूचिन अग्रवाल, ईश्वर चंद्र, सुनील अग्रवाल, अनिल कुमार, भरत रस्तौगी, कुलदीप वर्मा, ह्देश गोयल, सुशील गोयल, शशांक, विशाल, अनुपम, वैभव, कमलेश चंद्र, विवेक अग्रवाल, सुमित सरन, पुनित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed