{"_id":"e006f04dda66735bec25ef125b4a6b71","slug":"exam-hindi-news-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"अव्यवस्थाओं के बीच आज से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अव्यवस्थाओं के बीच आज से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
Updated Thu, 18 Feb 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कक्ष निरीक्षकों की तैनाती में भी मनमानी हुई है। बोर्ड से केंद्र
विज्ञापन
व्यवस्थापकों को जारी हुआ सिम अभी तक एक्टिवेट नहीं हुआ है। जबकि मोबाइल एप
पर पहली बार बोर्ड परीक्षार्थियों की उपस्थिति दर्ज कराई जाएगी।
जिले में 110 केंद्रों पर 54272 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सुरक्षा को लेकर जनपद को तीन जोन और सोलह सेक्टरों में बांटा गया है। करीब 40 केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी से की जाएगी।
माध्यमिक शिक्षा विभाग बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में पिछले दो माह से जुटा हुआ था। बुधवार को परीक्षा की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। परीक्षा को नकल विहीन और शांतिपूर्ण सपंन्न कराने को चाकचौबंद व्यवस्था की गई है। सुरक्षा को लेकर जनपद को तीन जोन और सोलह सेक्टरों में बांटा गया है।
तीनों एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट और जिला स्तरीय सोलह अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा पांच सचल दलों की निगरानी में बोर्ड परीक्षा कराई जाएगी। प्रशासन स्तर से बोर्ड परीक्षा पर नजर रखी जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार यानि आज से परीक्षाएं प्रारंभ होंगी।
जिले में 110 केंद्रों पर आयोजित होगी परीक्षा
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 110 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन पर 54272 छात्र-छात्रा परीक्षा देंगे। इसमें हाईस्कूल परीक्षा में 30245 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें 13993 बालिका और 16252 बालक शामिल हैं। वहीं हाईस्कूल व्यक्तिगत परीक्षा में 688 परीक्षार्थी भाग लेंगे।
इसमें 491 बालक और 197 बालिका शामिल है। उधर, इंटरमीडिएट परीक्षा में 24027 छात्र-छात्रा भाग लेंगे। जिसमें 11346 बालिका और 12681 बालक शामिल हैं।
वहीं व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रूप में इंटरमीटिएट परीक्षा में कुल 1472 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिसमें 947 बालक और 524 बालिका शामिल हैं।