{"_id":"db8e5d71970c65e9b31b1eed38d0965b","slug":"electricity-problem-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन तार टूटकर गिरा, बाल-बाल बचे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन तार टूटकर गिरा, बाल-बाल बचे बच्चे
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sun, 20 Sep 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाईपास मार्ग से बछरायूं जाने वाले मार्ग पर शनिवार देर शाम हाईटेंशन लाइन समेत तीनों तार टूट कर सड़क पर गिर पड़े। इससे वहां भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि, सड़क पर खेल रहे बच्चे तार की चपेट में नहीं आए। बाद में गुस्साए लोगों ने उपजिलाधिकारी आवास जाकर बिजली विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
शनिवार देर शाम लगभग साढ़े सात बजे बछरायूं मार्ग पर हाईटेंशन लाइन समेत बिजली के तीनों तार टूट कर नीचे गिर गए। उस समय बिजली आ रही थी। गनीमत यह रही कि जिस समय हाईटेंशन तार टूट कर गिरे, उसी समय सड़क पर खेल रहे आठ-दस बच्चे वहां से हट गए थे। गुस्साए लोगों ने शहर के दूसरे हिस्सों की आपूर्ति भी बंद करा दी।
पालिका सदस्य वीर सिंह के नेतृत्व में कई लोग उपजिलाधिकारी आवास पर पहुंचे और शिकायत की। एसडीएम ने बिजली अधिकारियों को तार ठीक कराने के निर्देश दिए। दूूसरी ओर अवर अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि फाल्ट की वजह से तार टूटे हैं। तार के नीचे जाल लगा दिए जाएंगे।